Ankita Lokhande ने हाथों में लगाई पिया के नाम की मेहंदी, 2 दिन बाद बंधेंगी शादी के बंधन में

Published : Dec 12, 2021, 09:58 AM IST
Ankita Lokhande ने हाथों में लगाई पिया के नाम की मेहंदी, 2 दिन बाद बंधेंगी शादी के बंधन में

सार

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वे अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी कर रही है। वैसे तो उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी है लेकिन उनके फेरों की रस्म 14 दिसंबर को होगी। 

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बाद अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वे अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी कर रही है। वैसे तो उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी है लेकिन उनके फेरों की रस्म 14 दिसंबर को होगी। अंकिता ने पिया के नाम की मेहंदी शनिवारो को अपने हाथों में लगवाई। मेहंदी लगवाते उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। लाल रंग का सूट पहने मेहंदी लगवाते वक्त वे काफी खुश नजर आ रही थी।  उनके चेहरे पर इतनी खुशी शायद ही पहले कभी दिखी होगी, जितनी मेहंदी लगवाते लक्त दिखी। उनके हाथों में मेहंदी फेमस एक्सपर्ट वीणा नागदा ने लगाई। 


कब कौन से फंक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता और विक्की शादी के बंधन में 14 दिसंबर को बंधने वाले हैं। दोनों की शादी मुंबई स्थित ग्रैंड हयात में होगी। दोनों की शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चलेंगे। 2 दिसंबर को सगाई, 13 को येलो थीम सेलिब्रेशन होगा और जिसमें हल्दी सेरेमनी होगी। इसी दिन इंडो-वेस्टर्न म्यूजिक से सजी संगीत सेरेमनी भी होगी। वहीं संगीत के दिन थीम इंडो-वेस्टर्न रखी गई है। 14 दिसंबर को महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से सात फेर लेंगे। शादी की थीम रॉयल ट्रेडिशनल स्प्लेंडर है। शादी के बाद 14 को ही शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी।


- अंकिता लोखंडे की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आते ही अब उनके फैंस उन्हें इस नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। यह प्री वेडिंग शूट का वीडियो था।


- बता दें कि अंकिता और विक्की एक-दूसरे को पिछले 3 साल से डेट कर रहे हैं। इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की से पहले, अंकिता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता में काम कर घर-घर में पहचान मिली थी।

 

ये भी पढ़ें -
Rajinikanth Birthday: आखिर क्यों Aishwarya Rai संग रोमांस करते वक्त फूल गए थे सुपरस्टार के हाथ-पांव

आखिर क्यों Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को लगता है वो अच्छे हसबैंड नहीं, बताया किस बात का है डर

इतने दिनों बाद घर लौटा बेटा तो Malaika Arora ने दौड़कर लगाया गले,  Ex पति भी थे साथ, ये भी हुए स्पॉट

खुले बाल और फूलों के गहने पहन Katrina Kaif ने लगाई Vicky Kaushal को हल्दी, बेहद खुश दिखा कपल

बढ़ा वजन, आंखों के नीचे काले धब्बे, 30 साल बाद ऐसी दिखने लगी 'जुम्मा चुम्मा' गर्ल Kimi Katkar

Dilip Kumar Birthday: सगाई के दिन Saira Banu को छोड़ चले गए थे ट्रेजडी किंग, ये थी चौंकाने वाली वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर