
मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' (Anupama) की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी अब कोरोना की चपेट में आ गई हैं। शुक्रवार को रुपाली गांगुली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुपाली को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। रुपाली के पॉजिटिव आने के बाद अब अनुपमा की टीम के बाकी लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट भी जल्द आने वाली है। बता दें कि इससे पहले इसी सीरियल में काम करने वाले आशीष मेहरोत्रा भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सीरियल में आशीष रुपाली गांगुली के बड़े बेटे का किरदार निभाते हैं।
कुछ दिनों पहले शो में अनुपमा के दूसरे बेटे पारस कलनावत भी पॉजिटिव पाए गए थे। पारस फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं। टीवी स्टार्स की बात करें तो कुछ दिनों में अमर उपाध्याय, प्रियाल महाजन, मोनालिसा, मंदार चंद्रावकर, मयूर वाकाणी समेत कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में कोरोना का बहुत तेजी से बढ़ रहा है। टीवी ही नहीं, बल्कि फिल्मों में काम करने वाले कई बड़े सेलेब्रिटी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।
अब तक ये सेलेब्स आ चुके कोरोना की चपेट में :
बॉलीवुड में अब तक कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें बच्चन फैमिली से अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा वरुण धवन, कृति सेनन, नीतू कपूर, कार्तिक आर्यन, संजय लीला भंसाली, मनोज वाजपेयी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, सतीश कौशिक, बप्पी लहरी, आशीष विद्यार्थी, कनिका कपूर, किरण कुमार, जोया मोरानी मोहिना सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर सेलेब्स कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।