
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। सीरियल में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे (Madhavi Gogate) का निधन हो गया है। 58 साल की माधवी गोगटे ने 21 नवंबर को मुंबई के सेवेन हिल्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। माधवी गोगटे के निधन से रुपाली गांगुली के साथ ही शो के बाकी कलाकारों को भी गहरा सदमा लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधवी गोगटे को कुछ दिनों पहले कोरोना हुआ था। हालांकि, बाद में खबरें आईं कि उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और 21 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। माधवी के निधन के बाद रुपाली गांगुली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर माधवी गोगटे की याद में कुछ पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने माधवी गोगटे की फोटो शेयर करते हुए लिखा- बहुत कुछ अधूरा और अनकहा-सा रह गया।
माधवी के निधन पर उनकी दोस्त नीलू कोहली ने एक फोटो के साथ इमोशनल पोस्ट लिखी। नीलू ने कहा- माधवी गोगटे मेरी प्यारी दोस्त नहीं रही। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि तुमने हमें छोड़ दिया। दिल टूट गया माधवी। आपके जाने की उम्र ही क्या थी। आप तो बहुत यंग थीं। मैंने काश वो फोन उठाया होता और तुमसे बात की होती, जब तुमने मेरे मैसेज का जवाब नहीं दिया था।
इन सीरियल्स में काम कर चुकीं माधवी :
58 साल की माधवी गोगटे ने सीरियल ‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली के किरदार अनुपमा की मां का रोल निभाया था। हालांकि, बाद में उन्हें सविता प्रभुने से रिप्लेस कर दिया गया था। माधवी गोगटे (Madhavi Gogate) ने हाल ही में सीरियल ‘तुजा मजा जामते’ के साथ मराठी टीवी शो में डेब्यू किया था। उन्हें मशहूर एक्टर अशोक सराफ के साथ मराठी फिल्म घनचक्कर से पहचान मिली थी। माधवी ने कई हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया था। इनमें जैसे कोई अपना सा, ऐसा कभी सोचा ना था, कहीं तो होगा प्रमुख हैं।
ये भी पढ़ें -
Anushka Ranjan Wedding: पीली साड़ी, बालों में गजरा लगाए सहेली की शादी में पहुंची Alia Bhatt, ये भी आए नजर
Anushka Rajan संग फेरे लेने के बाद ऐसा था Aditya Seal का हाल, ये देख हंसी नहीं रोक पाई दुल्हनिया
पति-बेटी को घर पर छोड़ बेटे संग घूमती नजर आई Shilpa Shetty, इधर कार में मुंह छुपाता दिखा ये खिलाड़ी
नाइटी पहनकर सड़क पर घूमती दिखी Kareena Kapoor, खुले बाल और इस हालत में देख लोगों ने लगाई क्लास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।