'बालिका वधू' की एक्ट्रेस की ब्रेन स्ट्रोक से बिगड़ी हालत, नहीं हो रहा इलाज का कोई असर, ICU में भर्ती

Published : Sep 10, 2020, 10:37 AM ISTUpdated : Sep 10, 2020, 11:17 AM IST
'बालिका वधू' की एक्ट्रेस की ब्रेन स्ट्रोक से बिगड़ी हालत, नहीं हो रहा इलाज का कोई असर, ICU में भर्ती

सार

एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी इन दिनों आईसीयू में भर्ती हैं। ब्रेन स्टोक के चलते सुरेखा को मंगलवार को मुंबई के क्रिटिक्ल केयर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनको आईसीयू में एडमिट हुए 36 घंटों से भी ज्यादा वक्त हो गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी उनपर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी बॉडी इलाज पर रिस्पॉन्स नहीं कर रही है। उनका इलाज कर रहे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष शेट्टी ने बताया है कि ब्रेन स्टोक के चलते उनके दिमाग में एक ब्लड क्लॉट बन गया है। 

मुंबई. टीवी शो बालिका वधू में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी इन दिनों आईसीयू में भर्ती हैं। ब्रेन स्टोक के चलते सुरेखा को मंगलवार को मुंबई के क्रिटिक्ल केयर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनको आईसीयू में एडमिट हुए 36 घंटों से भी ज्यादा वक्त हो गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी उनपर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी बॉडी इलाज पर रिस्पॉन्स नहीं कर रही है। उनका इलाज कर रहे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष शेट्टी ने बताया है कि ब्रेन स्टोक के चलते उनके दिमाग में एक ब्लड क्लॉट बन गया है। इसकी वजह से उनकी तालत बिगड़ गई है। डॉक्टर्स इस ब्लड क्लॉट को दवाईयों की मदद से हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं। 


मदद के लिए आगे आए लोग
सुरेखा की तबियत खराब होते ही बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म बधाई हो में नजर आ चुके स्टार गजराज राव और फिल्म डायरेक्टर अमित शर्मा ने उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। ये दोनों सुरेखा का हालचाल भी ले रहे हैं। इसके अलावा सोनी सूद भी उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही सुरेखा अपने घर पर बेहोश हो गई थीं। हालत खराब होने के बाद उनको पास के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। सुरेखा की देखभाल एक नर्स करती हैं जो उनको सही समय पर अस्पताल लेकर पहुंच गईं।


2 साल पहले भी हुआ था ब्रेन स्ट्रोक
बता दें कि सुरेखा सीकरी को इससे पहले यानी नवंबर 2018 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके कारण वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। शूट के दौरान ही वह गिर पड़ी थीं। हालांकि, बाद में वह धीरे-धीरे ठीक हो रही थीं। देखभाल के लिए उनके साथ घर पर एक नर्स भी मौजूद थीं। सुरेखा सीकरी ने 'तमस', 'बधाई हो', 'मम्मो', 'नजर', 'सलीम लंगड़े पे मत रो', 'जुबैदा', 'कली सलवार', 'रेनकोट', 'हमको दीवाना कर गए' और 'शीर कोरमा' के अलावा कई फिल्में की हैं। वह तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।


कई महीनों से शूटिंग नहीं कर रहीं
सुरेखा सीकरी लॉकडाउन में घर पर ही थीं और पिछले काफी वक्त से शूटिंग भी नहीं कर रही थीं। एक इंटरव्यू में सुरेखा ने बताया था कि फिल्म 'बधाई हो' की रिलीज के एक महीने बाद ही उन्हें स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वह ज्यादा कुछ नहीं खा पाती थीं और इस कारण उनका वजन भी बहुत घट गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!