Indian Idol 12 : सहदेव दिरदो को कंधे पर उठा सेट पर पहुंचे आदित्य नारायण, बसपन का प्यार गा कर लूटी महफिल

Published : Aug 08, 2021, 12:20 PM ISTUpdated : Aug 08, 2021, 12:22 PM IST
Indian Idol 12 : सहदेव दिरदो को कंधे पर उठा सेट पर पहुंचे आदित्य नारायण, बसपन का प्यार गा कर लूटी महफिल

सार

'बसपन का प्यार' (Baspan Ka Pyaar) फेम सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सहदेव का ये गाना इंटरनेट पर ऐसे वायरल हुआ कि क्या छोटा और क्या बड़ा, सभी उनके गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। 

मुंबई। 'बसपन का प्यार' (Baspan Ka Pyaar) फेम सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सहदेव का ये गाना इंटरनेट पर ऐसे वायरल हुआ कि क्या छोटा और क्या बड़ा, सभी उनके गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। सहदेव हाल ही में इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के सेट पर पहुंचे। यहां शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) सहदेव को अपने कंधे पर बैठाकर सेट तक लाए। 

 

सहदेव (Sahdev Dirdo) की धमाकेदार एंट्री देखकर वहां मौजूद जज और कंटेस्टेंट्स सभी ने सहदेव को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इसके बाद सहदेव दिरदो ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बसपन का प्यार गाना शुरू किया। इतना ही नही, इस बार तो वो डांस करते भी नजर आए। सहदेव का गाना सुनकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट और जज ने भी उनके साथ झूमकर डांस किया। सहदेव दिरदो के डांस वाला यह एपिसोड 8 अगस्त को ऑनएयर किया जाएगा। फिलहाल इसका प्रोमो वायरल हो रहा है। 

 

प्रोमो में दिखाया गया है कि आदित्य नारायण जब सहदेव से कहते हैं कि उनका गाना वायरल हो गया है क्या उन्हें मालूम है? इस पर सहदेव दिरदो कहते हैं, 'हां, अभी-अभी पता चला। बता दें कि सहदेव दिरदो के गाए गाने 'बसपन का प्यार' में अब तक कई सेलेब्स ने इंस्टा रील्स बनाई हैं। मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) तो सहदेव दिरदो के साथ 'बसपन का प्यार' गाना लेकर आ रहे हैं, जिसकी शूटिंग पूरी चुकी है और यह गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा। 

गुजराती सिंगर ने गाया है ऑरिजिनल गाना :
बचपन का प्यार गाना आज से 3 साल पहले यानी 2018 में ही बन गया था। गाने का म्यूजिक मयूर नदिया ने दिया है, जबकि इसे लिखा पीपी बरिया ने है। ये गाना गुजराती लोकगायक कमलेश बारोट ने गाया है। इसके ऑरिजिनल वर्जन को भी यूट्यूब पर अब तक 50 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। कमलेश बरोट के मुताबिक, यह गाना 2018 में बना था। बाद में इसके राइट्स अहमदाबाद की एक कंपनी मेशवा फिल्म्स ने खरीद लिए और इसे 2019 में यूट्यूब पर रिलीज किया। 

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19 के बाद आ रहे 7 धांसू रियलिटी शोज, TV-OTT दोनों पर देखने मिलेंगे
OTT Release: दिसंबर के दूसरे हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी 7 फिल्में-वेब सीरीज