सलमान ने एक बार फिर से खोला रश्मि के ब्वॉयफ्रेंड का बड़ा राज, सुनते ही उड़ गया चेहरे का रंग

Published : Dec 15, 2019, 03:21 PM ISTUpdated : Dec 15, 2019, 03:37 PM IST
सलमान ने एक बार फिर से खोला रश्मि के ब्वॉयफ्रेंड का बड़ा राज, सुनते ही उड़ गया चेहरे का रंग

सार

अरहान के बारे में इतने खुलासे हर दिन कोई ना कोई हो रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि रश्मि और अरहान बिग बॉस के घर में ही शादी कर सकते हैं और मेकर्स ने भी दोनों को सोचने का दो हफ्ते का वक्त दिया है।

मुंबई. सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में शो में इन दिनों रश्मि और अरहान की रिलेशनशिप का मामला तेजी से लोगों के बीच में छाया हुआ है। पिछले हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान ने अरहान की शादी और बच्चे को लेकर खुलासा किया था। अब एक बार फिर से सलमान ने अरहान के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है कि रश्मि के पीछे से वो उनके घर जाया करते थे और कुछ लोगों को वहां उन्होंने ठहराया हुआ है। 

सलमान ने अरहान के बारे में बताई ये बड़ी बात

सलमान खान ने वीकेंड का वार में अरहान पर इल्जाम लगाया कि वो उन्होंने अपने घर के कुछ लोगों को रश्मि के घर में ठहराया है। दरअसल, सलमान पहले अरहान से सवाल करते हैं फिर बाद में बताते हैं कि रश्मि के भाई गौरव, जो कि कुछ समय पहले बिग बॉस के घर में आए थे। उन्होंने ही सलमान को बताया कि अरहान के फैमिली वाले रश्मि के घर में रह रहे हैं। इसके बाद हाल ही में बिग बॉस में आए विकास गुप्ता ने अरहान के बारे में कहा कि उन्होंने ने भी सुना है कि अरहान की मां और बहन रश्मि के घर में रह रही हैं। साथ ही विकास ने अरहान और रश्मि के बार में बात करते हुए कहा कि अरहान को समय निकालकर रश्मि के साथ अपनी सारी बातें कर लेनी चाहिए, लेकिन अरहान ने ऐसा करने से मना कर दिया।   

अरहान और रश्मि की शादी को लेकर भी हैं खबरें

अरहान के बारे में इतने खुलासे हर दिन कोई ना कोई हो रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि रश्मि और अरहान बिग बॉस के घर में ही शादी कर सकते हैं और मेकर्स ने भी दोनों को सोचने का दो हफ्ते का वक्त दिया है। मेकर्स चाहते हैं कि इनकी शादी इन दो हफ्तों के अंदर ही हो जाए। लेकिन, ऐसे में माहौल में कुछ कहा नहीं जा सकता कि रश्मि अभी शादी के लिए हां करेंगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Richest TV Actress: कौन है भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस? जानकर रह जाएंगे हैरान
Anurag Dobhal Controversy: बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर की इंटर-कास्ट मैरेज बनी विवाद की वजह? 2 घंटे के वीडियो में परिवार पर गंभीर आरोप