बिग बॉस 14: निक्की तंबोली ने पैंट में छुपाया मास्क तो भड़की टीवी की 'गोपी बहू', कह दी ये बड़ी बात

Published : Nov 04, 2020, 03:59 PM ISTUpdated : Nov 04, 2020, 04:01 PM IST
बिग बॉस 14: निक्की तंबोली ने पैंट में छुपाया मास्क तो भड़की टीवी की 'गोपी बहू', कह दी ये बड़ी बात

सार

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में लोगों को एंटरटेन कर रही साउथ की एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने हाल ही में हुए टास्क में नॉमिनेशन मास्क को अपनी पैंट के अंदर छिपा लिया था। इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। 

मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में लोगों को एंटरटेन कर रही साउथ की एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने हाल ही में हुए टास्क में नॉमिनेशन मास्क को अपनी पैंट के अंदर छिपा लिया था। इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। राहुल वैद्य सहित सभी घरवालों ने उनकी इस हरकत को गंदी और घटिया बताया था। वहीं, अब टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी और जय भानुशाली ने भी निक्की पर गुस्सा निकाला है और खरी-खोटी जमकर सुनाई है। 'छोटी बहू' ने निक्की को बताया बेवकूफ...

'छोटी बहू' उर्फ देवोलीना ने निक्की को बेवकूफ बताते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ऐसी बेवकूफ और डंब निक्की तंबोली के लिए एक ही शब्द है...चीप...बिग बॉस ऐसे लोगों को सिर पर मत चढ़ाइए। यह एंटरटेनमेंट तो बिल्कुल भी नहीं है। राहुल वैद्य स्ट्रॉन्ग बने रहना।'

 

जय भानुशाली ने स्वामी ओम से की तुलना 

वहीं, जय भानुशाली ने निक्की तंबोली की 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम से तुलना की और ट्वीट किया, 'निक्की तंबोली इस साल के बिग बॉस की स्वामी ओम हैं। बिग बॉस 14 एकदम वाहियात। राहुल वैद्य पर गर्व है, जिस तरह वह खेल रहे हैं, मुझे उनमें विनर नजर आ रहा है।'

'बिग बॉस 10' में स्वामी ओम ने की थी ऐसी शर्मनाक हरकत

बता दें, 'बिग बॉस 10' में स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान सारी हदें पार कर दी थीं। उन्होंने एक बोल में टॉयलेट किया और उसे बानी जे पर फेंक दिया था। इसके बाद घर के सभी सदस्य स्वामी ओम के खिलाफ खड़े हो गए थे और बाद में उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया था। निक्की तंबोली द्वारा पैंट में मास्क छिपाए जाने की हरकत पर जहां राहुल वैद्य ने उन्हें 'गटर' कहा तो नैना सिंह ने उन्हें 'गंद' बताया। यहां तक कि दर्शकों ने भी निक्की की इस हरकत पर बुरी तरह ट्रोल किया।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस में अश्लीलता की हद पार, टास्क जीतने एक्ट्रेस ने ट्राउजर में छुपाया मास्क, मचाया गंद 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?