
मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 का फिनाले रविवार को है। शो का फिनाले अब बहुत दूर नहीं है। मेकर्स को ये बात अच्छी तरह से पता है, जिस कारण वो लगातार फिनाले एपिसोड से जुड़े प्रमोज दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। मेकर्स ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) की डांस परफॉर्मेंस का प्रोमो कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर डाला है। एक्ट्रेस इस प्रोमो वीडियो में फिल्म 'मि नटवरलाल' रेखा-अमिताभ के गाने 'परदेसिया तूने ये क्या किया' गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। राखी सावंत के लटके-झटके देखने के बाद यकीनन मन में यही आएगा कि बिग बॉस का फिनाले तय समय से पहले ही रिलीज कर दिया जाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।