
मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss) में ड्रामा कई गुना बढ़ गया है। वीआईपी को घर में बहुत पावर मिलने की वजह से घर में लड़ाई-झगड़े खूब बढ़ गये हैं। बिग बॉस इसमें इजाफा करने के लिए जेल की सजा को इंट्रोड्यूज कर दिया है। जेल की सजा किसे मिलेगी इसका भी अधिकार वीआईपी सदस्यों को दिया गया है। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल और उमर रियाज और निशांत मिलकर तय करेंगे कि जेल में कौन जाएगा।
वीआईपी सदस्यों ने सबसे पहले जय भानुशाली (Jay Bhanushali) को जेल जाने के लिए चुना और पूछा कि आप खुद को बेगुनाह साबित करें। जिसपर जय भानुशाली ने कहा कि मैं जेल जाना डिजर्व नहीं करता हूं। उन्होंने प्रतीक सहजपाल का नाम लिया। दोनों में घर में हुए हर घटना को लेकर जिरह हुआ। इसके बाद वीआईपी सदस्यों ने जय भानुशाली को जेल जाने के लिए नहीं चुना।
इसके बाद नेहा भसीन को बुलाया गया। यहां पर प्रतीक सहजपाल ने कहा कि नेहा जेल जाना डिजर्व नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं जेल जाना चाहता हूं। जिसके बाद वीआईपी सदस्यों ने कहा कि आप हथियार डाल रहे हैं। आप रिश्ते निभा रहे हैं। इसलिए हम मंजूर नहीं करेंगे कि आप जेल जाए।लेकिन प्रतीक यहां अड़े दिखाई दिए।
इस दौरान वीआईपी सदस्यों में भी फूट देखने को मिली। निशांत और उमर में झड़प हो जाता है। निशांत को लगता है कि उमर का सवाल करना बेकार है।निशांत का कहना है कि अगर प्रतीक अभी मान रहा है कि उसने कई गलती की है तो उसे जेल जाने देना चाहिए। लेकिन बाकी घरवाले कहते हैं कि वो नेहा के साथ बहस करके साबित करें।
हालांकि बाद में आपसी विचार-विमर्श के बाद नेहा को घर जाने दिया जाता है। प्रतीक को जेल का हकदार बताया जाता है। बुधवार के एपिसोड में पता चलेगा कि घर का कौन सा सीजन में सबसे पहले जेल जाएगा।
और पढ़ें:
Salman Khan के संग स्माइल करते दिखें आयुष शर्मा, मौनी राय ने सेक्सी ड्रेस में लूट ली महफिल
शादी के बाद Puja Banerjee को Kiss करते दिखे Kunal Verma, शादी की फोटोज हो रही वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।