Bigg Boss 15: तो क्या इस शख्स की वजह से आई लवबर्ड Karan Kundra-Tejasswi Prakash के रिश्ते में दरार

Published : Nov 24, 2021, 08:24 AM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:26 PM IST
Bigg Boss 15: तो क्या इस शख्स की वजह से आई लवबर्ड Karan Kundra-Tejasswi Prakash के रिश्ते में दरार

सार

सलमान खान का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 में अब दो प्रेमियों के बीच दरार आ गई है। ये दो प्रेमी और कोई नहीं बल्कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश है। दोनों के बीच इन्हें लेकर जमकर बहस हुई। 

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को अपने 5 टॉप कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। हाल ही में इनके नामों की घोषणा की गई थी। इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि बिग बॉस के घर में दो प्यार करने वालों के बीच दरार आ गई है। और ये और कोई नहीं बल्कि करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) है। दोनों का रिलेशनशिप सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन बीती रात के एपिसोड में बिग बॉस के घर में इन दोनों के बीच जो देखने को मिला वो काफी चौंकाने वाली था। दरअसल करण को तेजस्वी काफी पसंद है लेकिन वह उनको लेकर थोड़े पजेसिव भी नजर आ रही है। 


करण-तेजस्वी में हुई बहस
करण कुंद्रा अब शो में खुद को इनसिक्योर फील करने लगे हैं। वे तेजस्वी से यह कहते हुए नजर आए कि तुम्हारे दिल में विशाल कोटियान (Vishal Kotian) के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है। तेजस्वी को करण की बातें सुनकर थोड़ा अजीब लगा और इसलिए उन्होंने करण को समझाते हुए कहा कि मैं और विशाल अच्छे दोस्त हैं। तेजस्वी का जवाब सुनकर करण गुस्सा हो जाता है और कहता है कि ऐसा क्या है उसमें, वो घर में सभी के लिए बेकार की बातें करता रहता है। इसपर तेजस्वी कहती है कि उसे अफवाहों पर यकीन नहीं। फिर शमिता शेट्टी को लेकर दोनों में बहस और तेजस्वी इसे लेकर परेशान नजर आई। 


वापस में भिड़े करण-प्रतीक
हाल ही के एपिसोड में एक टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करण कुंद्रा के बीच एक बड़ी लड़ाई देखने को मिली। बता दें कि दोनों के बीच झगड़ा तेजस्वी प्रकाश (को लेकर हुआ। दरअसल, गेम के दौरान जब प्रतीक ने तेजस्वी को कहा कि वो कामचोर है, तो वह बुरा मान गई। उनका चेहरा देख करण अपना गुस्सा हो गए हैं और प्रतीक को कहने लगे कि वो किसी ओर का नाम लें। हालांकि,  प्रतीक ने करण की कोई बात नहीं सुनी तो वे अपना आपा खो बैठे। करण को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि उन्होंने नेशनल टीवी पर प्रतीक को गालियां देना शुरू कर दी। उनकी मां को लेकर भी वो बात करने लगे। करण को उनकी इस गलत हरकत के लिए एक बार भी टोका नहीं गया लेकिन फिर भी प्रतीक अकेले उनसे लड़ते रहे। 

 

ये भी पढ़ें -
Salim Khan Birthday: कुछ ऐसी है Salman Khan के पापा की फैमिली, हर मजहब के लोग हैं परिवार का हिस्सा

Salim Khan Birthday : जब Salman Khan ने Arbaaz संग मिल जला दी पापा की सैलरी, भड़के सलीम खान ने सिखाया था सबक

मंगलसूत्र, सिंदूर और बिना मेकअप दिखी नई दुल्हन Shraddha Arya, इन्हें देखते ही छुपाया चेहरा, ये भी आए नजर

Sajid Khan birthday: कॉन्ट्रोवर्शियल किंग के नाम से फेमस है Farah Khan का भाई, फंसा इन विवादों में

क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार

पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार