
नई दिल्ली। Karan Kundrra टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम जिसको हर कोई पसंद करता है। आजकल लोग उन्हें Bigg Boss15 में देखकर काफी खुश है। आखिर उनका Karan Kundrra उन्हें 24 घंटे लाइव जो देखने को मिल रहा है। लेकिन वहीं कुछ लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा भी कर रहे हैं, वो भी इसलिए क्योंकि ये मुद्दा Bigg Boss में उठा और इसे उठाने वाला इंसान खुद Karan Kundrra हैं, जिन्होंने शमिता शेट्टी के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात कही। आइए आज हम आपको बताते हैं कौनसी हैं वो बाते।
एक-दूसरे से नहीं की खुलकर बात
उन्होंने बिग बॉस में शमिता शेट्टी से बात करते हुए कहा कि, वो खुद में रहने वाले इंसान हैं वो अपने दिल की बात किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। लेकिन इसी के साथ करण ये कहते हुए भी नजर आए कि अगर वो उस दौरान अपनी एक्स से खुलकर बातचीत करते और दोनों एक-दूसरे से बात कर लेते और अपनी दिक्कतों के बारे में बताते तो शायद उनका ब्रेकअप नहीं हुआ था। उन्होंने अनुषा का नाम लिए बिना कहा कि वो अपनी बातें कहती थी लेकिन मैं शेयर नहीं करता था।
दोस्तों से हुए दूर
Karan Kundrra ने कहा जबसे मैं इस रिलेशन में आया मैने अपने दोस्तो को टाइम देना बंद कर दिया। जिसके कारण मैं उनसे दूर होता चला गया। जिसपर शमिता ने Karan को कहा कि, अगर आपकी गर्लफ्रेंड ये सब देख रही है तो वो इस बात को समझ जाएगी।
भड़काने वाले बहुत लोग हैं
करण कुंद्रा ने शमिता की बात सुनने के बाद कहा कि वो इस बात को कभी नहीं समझ पाएंगी, क्योंकि उन्हें भड़काने वाले बहुत लोग हैं’। लेकिन शमिता ने उन्हें समझाते हुए कहा, ‘उससे कुछ नहीं होता, अगर आपमें आपस में प्यार होता है तो किसी के भड़काने का कोई फर्क नहीं पड़ता। आपका प्यार ही जीतता है’। शमिता ने आगे कहा, ‘मैंने अब तक जिन्हें भी डेट किया है वो मेरे घर वालों को पसंद नहीं आए हैं। इसलिए मैं समझ सकती हूं।
तेजस्वी से भी की थी एक्स गर्लफ्रेंड की बात
शमिता से बातचीत से पहले करण तेजस्वी के साथ भी अपने दिल का हाल बयां करते हुए नजर आए थे। तेजस्वी और करण आपस में बातचीत ही कर रहे थे कि इसी दौरान करण ने बताया कि प्रतीक को लगता है शमिता मेरा टाइप है क्योंकि उसकी हाइट से लेकर बालों और खुद को प्रेजेंट करने का अंदाज अनुषा जैसा है। जिसके बाद तेजस्वी ने भी कहा कि उन्होंने ये नोटिस किया है।
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल की जिद की वजह से बिगाड़ा पूरा खेल, बौखलाए घरवाले, बॉस से पड़ी लताड़
तेजस्वी पर है क्रश
करण कुंद्रा भले ही अपनी एक्स के बारे में बात कर रहे हों, लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा ने खुद अकासा के सामने ये बात स्वीकार की थी कि उन्हें तेजस्वी पर क्रश है क्योंकि वो बहुत ही क्यूट हैं और हर वक्त कॉमेडी करती रहती हैं। हालांकि अकासा ने कहा कि उन्हें लगता है कि तेजस्वी की तरफ से भी ऐसा है, लेकिन करण ने सीधे तौर पर मना कर दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।