Bigg Boss 15: प्रतीक ने माना देवोलीना के लिए हैं सॉफ्ट कॉर्नर, राखी सांवत बोलीं- किसी को जीने नहीं दूंगी

Published : Jan 08, 2022, 11:59 PM IST
Bigg Boss 15: प्रतीक ने माना देवोलीना के लिए हैं सॉफ्ट कॉर्नर, राखी सांवत बोलीं- किसी को जीने नहीं दूंगी

सार

वीकेंड के वार में सलमान खान करण कुंद्रा को बोले कि तुम कभी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नहीं खेले। बार-बार उसे बोलते हो कि उमर से माफी मांगो। कभी उमर ने कहा कि आज हम तेजस्वी के लिए खेलें। और तेजस्वी से पूछा कि आप घर में रिश्ते बनाने आई हो या गेम खेलने।

मुंबई. बिग बॉस 15  (Bigg Boss 15) के फिनाले में अब बेहद कम वक्त बचा है। घर का माहौल भी पूरा बदला बदला नजर आ रहा है। वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) और निया शर्मा (Nia sharma) के आने के बाद घरवालों के बीच समीकरण पूरी तरह बदल गया है। हर कंटेस्टेंट अब एक दूसरे से लड़ने वाले हैं। सलमान खान ने पिछले दिनों के टास्क को लेकर घरवालों की क्लास लगाई। सबसे ज्यादा फटकार उमर रियाज, करण कुंद्रा और अभिजीत बिचकुले की लगी। 

अभिजीत बिचकुले पर तो सलमान खान इस कदर भड़क गए कि उन्होंने कहा कि मेरा बस चले तो घर में घुसकर बाल पकड़ कर तुम्हें बाहर निकाल दूं। दरअसल, बिचकुले टास्क के दौरान प्रतीक और देवोलीना के फैमिली को अपशब्द बोले थे। वो शो में कई बार गलत भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। बार-बार मना करने के बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 'दबंग' खान से डांट सुनने के बाद बिचकुले भड़क गए और कहा कि मुझे शो से बाहर निकालों। मुझे इस शो में नहीं रहना। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए। 

करण कुंद्रा की सलमान ने लगाई क्लास 
वहीं, सलमान खान करण कुंद्रा को बोले कि तुम कभी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नहीं खेले। बार-बार उसे बोलते हो कि उमर से माफी मांगो। कभी उमर ने कहा कि आज हम तेजस्वी के लिए खेलें। और तेजस्वी से पूछा कि आप घर में रिश्ते बनाने आई हो या गेम खेलने। आप बार-बार क्यों बोलती हो कि घर में आपके लिए कोई नहीं खेल रहा है।  उमर के एग्रेशन को लेकर भी भाईजान ने उनकी क्लास लगाई और कहा कि आपके किस्मत का फैसला जनता करेगी जो कि रविवार के एपिसोड में बताया जाएगा कि आपको घर में रखना है या फिर निकाल देना है। 

प्रतीक को पसंद हैं देवोलीना
घरवालों के बातचीत के दौरान सलमान खान ने प्रतीक से पूछा कि क्या आपके दिल में देवोलीना के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। जिस पर उन्होंने ने माना है कि उनके दिल में देवोलीना के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। जिस पर राखी देवोलीना को पिंच करती हैं। 

राखी सावंत 7 दिन घरवालों का जीना करेंगी हराम
वहीं घर में निया शर्मा ने घरवालों को एक टास्क दिया। जिसमें घरवालों को एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए सड़े हुए फल की उपाधि देनी थी। इस दौरान घरवाले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए एक दूसरे को सड़ा फल दिया। जिसके बाद घर का माहौल बदल गया। सब आपस में बहस करने लगे। इस हंगामे के बीच ही राखी सावंत कैमरे के सामने आईं और उन्होंने कहा कि वह किसी को जीने नहीं देंगी। राखी ने कैमरे के सामने कहा कि सब खुलकर सामने आ गए हैं, जो बहुत अच्छा हुआ। अब ये सात दिन बहुत जहन्नुम भरे होंगे। मैं किसी को जीने नहीं दूंगी।

और पढ़ें:

Hina Khan के पूरे परिवार को हुआ कोरोना, 24 घंटे मास्क पहन फैमिली को संभाल रही अदाकारा, फैंस बोले-आप फाइटर हो

SHILPA SHETTY साड़ी में अपनी अदाओं से फैंस पर गिराती हैं बिजली, देखें एक्ट्रेस के 7 हसीन लुक

ग्लैमर इंडस्ट्री में कोरोना विस्फोट, काम्या पंजाबी-तन्मय वेकारिया और प्रतीक बब्बर हुए कोरोना पॉजिटिव

JACQUELINE FERNANDEZ और चंद्रशेखर के KISS की नई फोटो वायरल,अदाकारा ने की अपील मेरी प्राइवेसी का रखे ख्याल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?