Bigg Boss 15 Updates:प्रतीक ने देवोलीना का तोड़ दिया दिल, सड़े हुए फल की दी उपाधि, अदाकारा का झलका दर्द

बिग बॉस 15 शो में निया शर्मा (Nia Sharma) अपने म्यूजिक वीडियो 'फुंक ले' (Phoonk le) का प्रमोशन करने बिग बॉस में जाएंगी। वीकेंड के वार में वो घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलेंगी। इस गेम में घरवालों को अच्छा फल और सड़ा फल की उपाधि एक दूसरे को देना होगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 8, 2022 11:41 AM IST

मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में रिश्ते कैसे बदलते हैं उसकी तस्वीर आए दिन सामने आती हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री में रिश्तों के बनने और बिगड़ने में वक्त नहीं लगता है। शो के दरमियान इसकी बानगी नजर आ रही हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का प्यार कभी परवान चढ़ा तो कभी दुश्मनी की मोड़ पर पहुंच गया। ऐसा ही एक रिश्ता और यहां पर हैं जहां दोनों साथ तो आए लेकिन महज कुछ पलों के लिए। देवोलीना भट्टाचार्जी ( devoleena bhattacharjee) और प्रतीक सहजपाल। देवोलीना प्रतीक को पसंद करती हैं। ये बात उन्होंने शो में कबूला। प्रतीक सहजपाल (prateik sejpal) भी इसे जानते हैं। वो कई बार देवोलीना के लिए स्टैंड भी लेते दिखे। लेकिन इधर कुछ एपिसोड में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई है। दोनों के बीच रिश्ता इतना खराब होते जा रहा है कि प्रतीक सहजपाल अदाकारा का मजाक उड़ाते नजर आए। 

दरअसल शो में निया शर्मा (Nia Sharma) अपने म्यूजिक वीडियो 'फुंक ले' (Phoonk le) का प्रमोशन करने बिग बॉस में जाएंगी। वीकेंड के वार में वो घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलेंगी। इस गेम में घरवालों को अच्छा फल और सड़ा फल की उपाधि एक दूसरे को देना होगा। शो मेकर्स ने इसका प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में नजर आ रहा है कि प्रतीक सहजपाल ने सड़े फल की उपाधि देवोलीना को दी है। प्रतीक ने कहा कि इन्होंने कई बार मुझे जज किया जो कि मुझे अच्छा नहीं लगा। जिस पर देवोलीना को रोते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ये मेरी गलती थी कि मैं ज्यादा ओवरप्रोटेक्टिव हो गई। इसके बाद नजर आता है कि देवोलीना घर के अंदर जाती हैं और प्रतीक उनके पीछे जाते हैं। देवोलीना बोलती नजर आती हैं कि सड़े हुए फल के साथ मत रहो, तुम भी सड़ जाओंगे।

निशांत भट्ट अभिजीत बिचकुले को दी सड़े फल की उपाधि

इसके अलावा प्रोमो में निशांत भट्ट अभिजित बिचकुले सड़े हुए फल का तगमा देते हैं। उनका कहना है कि बिचकुले की  हरकते सड़े हुए फल की तरह होता है। शमिता शेट्टी तेजस्वी प्रकाश को सड़ा फल की उपाधि देती हैं। अदाकारा का हना है कि तेजस्वी गेम के अनुसार रिश्ते बनाती हैं। वहीं कभी गहरी दोस्ती में रहने वाली देवोलीना ने तेजस्वी को सड़े फल की उपाधि दी। 

सलमान खान घरवालों की लगाएंगे क्लास 

वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman khan) भी घरवालों की क्लास लगाते दिखाई देंगे। उनका गुस्सा करण कुंद्रा, अभिजीत बिचकुले पर फूटेगा। उमर रियाज को घर में फिजिकल होने पर सलमान खान उनको फटकारते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि उन्हें घर से बेघर कर दिया  जाएगा।

और पढ़ें:

NEHA DUPIA ने फैमिली के साथ की पूल में मस्ती, बेटे का नाम जान फैंस ने लुटाया खूब प्यार

Urfi javed ने दुपट्टा बांध दिखाया हुस्न का जलवा, फैंस बोले-जानें किसके घर से पर्दा चुरा कर पहन लिया

Nanda Anniversary: 50 पार करने के बाद की थी सगाई, लेकिन 1 खौफनाक हादसे के कारण नहीं बन पाई सुहागन

Share this article
click me!