Bigg Boss 15 Updates : Tejaswi Prakash का साथ न देने के लिए Karan Kundra पर भड़के Salman Khan

Published : Jan 08, 2022, 03:22 PM IST
Bigg Boss 15 Updates : Tejaswi Prakash का साथ न देने के लिए Karan Kundra पर भड़के Salman Khan

सार

बिग बॉस 15 से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसका प्रसारण शनिवार रात किया जाएगा। प्रोमो में सलमान खान भड़के हुए है। वे तेजस्वी प्रकाश का साथ न के लिए करण कुंद्रा पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो का फिनाले 16 जनवरी को हो सकता है। इसी बीच शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसका प्रसारण शनिवार रात किया जाएगा। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट सलमान खान भड़के हुए है। वे तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) का साथ न के लिए करण कुंद्रा (Karan Kundra)पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। प्रोमो में तेजस्वी सलमान की बातें सुनकर रोने लगती है तो करण का चेहरा देखने लायक है। प्रोमो के शुरू में सलमान, तेजस्वी से पूछते है कि क्या आप एक बबल में रही हो। इस पर वो कहती है कि यहां मेरे साथ देने या फिर मेरे लिए लड़ने वाला कोई नहीं है। इसके बाद सलमान भड़क जाते हैं कि करण को आड़े हाथ देते हैं।


सलमान खान ने तेजस्वी प्रकाश से कहा
सामने आए प्रोमो में सलमान खान, तेजस्वी प्रकाश से कहते है कि अगर आपको यहां किसी से प्रॉब्लम होनी चाहिए तो वे सिर्फ करण कुंद्रा से होनी चाहिए। इसके बाद सलमान, करण की ओर रुख करते है और उनसे सवाल करते है कि आपने तेजस्वी को कई बार बोला की जाकर उमर को सॉरी बोलो। क्या कभी उमर ने आकर कहा कि आज हम तेजा के लिए खेलेंगे। ये बातें आपके दिमाग में क्यों नहीं आती कि तेजस्वी को सपोर्ट न करने का जज्बा उमर में बहुत पहले से है। वे करण से ये भी कहते है कि उमर के इरादों के बारे में वे पहले से ही जानते हैं। करण को ताना मारते हुए सलमान कहते है कि क्या ये आपकी पर्सनैलिटी में कि आप अपने चाहने के लिए स्टैंड नहीं ले पाते हैं। 


उमर रियाज होंगे घर से बेघर
खबर है कि इस हफ्ते घर से चौंकाने वाला एविक्शन देखने को मिलेगा। उमर रियाज को लेकर खबरें हैं कि अब शो में उनका सफर खत्म हो चुका है। उनको इस सीजन का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स माना जा रहा था। शो अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन उमर के भाई असीम रियाज और हिमांशी खुराना के ट्वीट इस बात का इशारा किया है उमर घर से बाहर हो गए हैं। असीम ने ट्वीट कर लिखा- अच्छा खेला @realumarriaz लव यू ब्रो। वहीं, हिमांशी ने लिखा- वो वही करते हैं जो वो करना चाहते हैं… वोट करो या फिर निकाल दो… और फिर मेंटल हेल्थ भी खराब कर दो। अच्छा खेला उमर @realumariaz।

 

ये भी पढ़ें
Nanda Anniversary: 50 पार करने के बाद की थी सगाई, लेकिन 1 खौफनाक हादसे के कारण नहीं बन पाई सुहागन

Nusrat Jahan Birthday: प्यार, शादी और फिर धोखा, कुछ ऐसे विवादों से भरी पड़ी है एक्ट्रेस की लाइफ

Yash Birthday: करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक है साउथ सुपरस्टार लेकिन इस कारण पापा आज भी हैं बस ड्राइवर

Sagarika Ghatge Birthday: नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर सागरिका कैसे बनी क्रिकेटर जहीर की हमसफर, जानें लव स्टोरी

Irrfan Khan Birthday: मौत से पहले पत्नी बच्चों के लिए इतनी प्रॉपर्टी छोड़ गए इरफान, 1 फिल्म के लेते थे इतने Cr

दुधमुंही बेटी से Corona के चलते 36 घंटे से दूर है Kumkum Bhagya की एक्ट्रेस, ब्रेस्टफीड कराने में आ रही दिक्कत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार