Bigg Boss 15: टास्क जीतकर 'टिकट टू फिनाले' पहुंचे प्रतीक सहजपाल, Tejasswi Prakash हुई नॉमिनेट

Published : Jan 15, 2022, 12:08 AM IST
Bigg Boss 15: टास्क जीतकर 'टिकट टू फिनाले'  पहुंचे प्रतीक सहजपाल, Tejasswi Prakash हुई नॉमिनेट

सार

साइकिल शॉप टास्क में प्रतीक सहजपाल तेजस्वी पर भारी पड़ते नजर आए। तेजस्वी प्रकाश जहां अपनी साइकिल को बचाती नजर आई, वहीं प्रतीक उनकी साइकिल को तोड़ते और अपनी साइकिल को जोड़ते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों के बीच धक्का मुक्की और तूतू- मैंमैं भी खूब हुआ।

मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में टिकट टू फिनाले में पहुंचने के लिए जंग जारी है। प्रतीक सहजपाल (pratik sehajpal) और तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Prakash) के बीच गेम का नतीजा शुक्रवार को आ गया।  तेजस्वी प्रकाश को हराकर ये टास्क प्रतीक सहजपाल जीत गए। वो टिकट टू फिनाले में पहुंचने के हकदार बन गए। वहीं तेजस्वी प्रकाश फिनाले से बाहर हो गई। इस सप्ताह वो भी प्रतीक सहजपाल की जगह नॉमिनेट हो गई। 

साइकिल शॉप टास्क में प्रतीक सहजपाल तेजस्वी पर भारी पड़ते नजर आए। तेजस्वी प्रकाश जहां अपनी साइकिल को बचाती नजर आई, वहीं प्रतीक उनकी साइकिल को तोड़ते और अपनी साइकिल को जोड़ते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों के बीच धक्का मुक्की और तूतू मैंमैं भी खूब हुआ। प्रतीक ने जहां तेजस्वी पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया, वहीं तेजस्वी ने प्रतीक पर खुद पर चढ़ने का आरोप लगाते हुए डिफेंस में किया गया काम बताया। टास्क की समय पूरी होने के बाद संचालक बनी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने दोनों की साइकिल को देखते हुए बताया कि प्रतीक की साइकिल ज्यादा बनी हैं। जबकि तेजस्वी की साइकिल कई जगह से टूटी है। इसके बाद उन्होंने प्रतीक को टास्क का विनर बताया।

घर के ये सदस्य हुए नॉमिनेट

जिसके बाद बिग बॉस घोषणा करते हैं कि प्रतीक सहजपाल ने 'टिकट टू फिनाले' के हकदार बन गए हैं। इसके साथ ही प्रतीक सहजपाल अपग्रेड होकर वीआईपी बन गए और सुरक्षित हो गए हैं। वहीं, तेजस्वी प्रकाश डाउनग्रेड होकर नॉमिनेट हो जाती हैं। अब घर में वीआईपी में करण कुंद्रा, राखी सावंत, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी हैं। वहीं,  घर में नॉन वीआईपी में निशांत भट, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य, तेजस्वी प्रकाश और अभिजीत बिचुकले हैं और ये सभी नॉमिनेट हैं।

देवोलीना को मिली सजा

शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस देवोलीना को ज्यादा अंग्रेजी बोलने के लिए सजा सुनाते हैं। बिग बॉस देवोलीना भट्टाचार्जी को मौन रहने की सजा देते हैं और उन्हें कुछ कहना है तो वह वाइट बोर्ड पर लिखकर बता सकती हैं। दरअसल, बिग बॉस शमिता शेट्टी को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और बताते हैं कि घर में हिंदी बोलने का नियम है। इस अहम नियम को शमिता शेट्टी, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई अंग्रेजी बोलकर तोड़ती हैं। बिग बॉस शमिता शेट्टी को आगे बताते हैं कि वह घर की कैप्टन है तो उन्हें सजा नहीं मिलेगी लेकिन उन्हें बाकी तीन सदस्यों में एक का नाम लेना है जो सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलता है। शमिता तेजस्वी प्रकाश का नाम नहीं लेना चाहती हैं। क्योंकि उन्हें डर था कि वो फिर से एक बार उनसे उलझ जाएंगी। इसलिए उन्होंने देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम लिया। इस सजा के बाद घर वाले हिंदी में बोलते नजर आए।

और पढ़ें:

NAAGIN 6 में TEJASSWI PRAKASH की होगी एंट्री ! BIGG BOSS में धूम मचानेवाली तेजस्वी प्रकाश की देखें ग्लैमरस लुक

Ananya Panday ने दिखाया बिकिनी में किलर लुक, समंदर में उतर एक्ट्रेस बोलीं-ले डूबी जा रही हैं गहराइयां हमें

Mouni Roy ने शादी की तैयारियों के बीच दिखाया ग्लैमरस लुक, व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में देख फैंस हुए फिदा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

OTT Release: दिसंबर के दूसरे हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी 7 फिल्में-वेब सीरीज
सलमान खान ने दिया Bigg Boss 20 का हिंट, पर इस बात पर रखा सबसे बड़ा सस्पेंस