इस दिन शादी के बंधन में बंधेगी TV एक्ट्रेस Karishma Tanna, वेडिंग रिसेप्शन की डेट भी हुई फाइनल

Published : Jan 14, 2022, 08:02 AM IST
इस दिन शादी के बंधन में बंधेगी TV एक्ट्रेस Karishma Tanna, वेडिंग रिसेप्शन की डेट भी हुई फाइनल

सार

बॉलीवुड में अभी भी शादियों का सिलसिला थमा नहीं है। खबर है कि टीवी की नागिन के नाम से फेमस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) भी शादी करने जा रही है। करिश्मा की शादी की खबरें काफी पहले से आ रही थी लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी की डेट कन्फर्म की है। 

मुंबई. बॉलीवुड में अभी भी शादियों का सिलसिला थमा नहीं है। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kushal) की शादी के बाद खबर आई थी कि मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वे ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ  27 जनवरी को गोवा में 7 फेरे लेंगी। इसी बीच खबर है कि टीवी की नागिन के नाम से फेमस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) भी शादी करने जा रही है। करिश्मा की शादी की खबरें काफी पहले से आ रही थी लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी की डेट कन्फर्म की है। बता दें कि वे  ब्वॉयफ्रेंड रियल-एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बानगेरा (Vicky Kaushal) से 5 फरवरी को शादी करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 4 फरवरी को मेहंदी, हल्दी और संगीत का आयोजन किया जाएगा। 6 फरवरी रिसेप्शन की डेट फाइनल हो गई है।

 

वायरल हो रहा वीडियो
करिश्मा तन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी को अपनी शादी की डेट कंफर्म करती नजर आ रही है। आपको बता दें कि पिछले 12 नवंबर को अपनी फैमिली और कुछ खास दोस्तों के बीच इंगेजमेंट की थी। करिश्मा का जन्म 1983 को मुंबई में हुआ था। वे गुजराती परिवार से हैं। वे अपनी मम्मी के साथ मुंबई में ही रहती हैं। करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें टीवी में सबसे बड़ा ब्रेक बालाजी टेलीफिल्म्स ने शो क्योंकि सास भी कभी बहु में दिया था। 

 

विवाद शो बिग बॉस की भी रही हिस्सा
करिश्मा तन्ना विवादित शो बिग बॉस की भी हिस्सा रह चुकी है। हालांकि, वो शो जीती नहीं थी लेकिन शो की रनरअप जरूर रहीं थी। करिश्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 फ्रेंडशिप फोरेवर से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वे ग्रैंड मस्ती में भी नजर आईं।

 

ये भी पढ़ें
ये है Shahid Kapoor की ऑनस्क्रीन साली, 16 साल बाद इतनी ग्लैमरस दिखने लगी Vivah की छुटकी

इतनी आलीशान है Allu Arjun की वैनिटी वैन, कीमत इतनी कि बड़े आराम से बन जाए विक्की डोनर जैसी फिल्म

Ajay Devgn ने महीनेभर से नहीं काटे नाखून, 41 दिन की कठिन साधना के बाद किए भगवान अयप्पा के दर्शन

Karan Arjun@ 27: कोई फिल्मों से दूर तो कोई जी रहा गुमनाम जिंदगी, इन्हें तो पहचानना भी हुआ मुश्किल

Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

14 दिन बाद इस शख्स की दुल्हन बनेगी Mouni Roy, दुबई नहीं यहां लेंगी 7 फेरे, वेडिंग के लिए बुक हुआ रिजॉट

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर