Bigg Boss 15: Rakesh Bapat को कराया गया अस्पताल में भर्ती, Shamita Shetty समेत फैंस हुए परेशान

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15 ) में पहुंचे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राकेश बापट  (Raqesh Bapat) को हॉस्पिटलाइज़ करवाया गया है। किडनी में पेन होने की वजह से उन्हें तुरंत डॉक्टर की निगरानी में पहुंचाया गया है। इस खबर के बाद से ही राकेश के फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2021 5:23 PM IST / Updated: Nov 09 2021, 11:02 PM IST

बिग बॉस 15 (Bigg Boss15) से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर राकेश बापट (Raqesh Bapat)को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किडनी में उठे दर्द के चलते उन्हें रातो-रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बॉस कंटेस्टेंट को पेट में इतना दर्द था कि वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्हें शो के मेकर्स ने तुरंत  हॉस्पिटलाइज़ कराया। राकेश के अस्पताल जाने से शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) समेत घरवाले परेशान नजर आ रहे हैं। 

'बिग बॉस ओटीटी' के कंटेस्टेंट राकेश बापट की हाल ही में 'बिग बॉस 15' के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उनके घर में आने से शमिता शेट्टी  बेहद खुश हुई थी। दोनों के बीच रोमांटिग केमेस्ट्री नजर आ रही हैं। बिग बॉस हाउस में दोनों के लिए डिनर डेट भी रखा गया था। दोनों डिनर पर अपने दिल की बात साझा की।  लेकिन शमिता की खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई है। दरअसल बीती रात बापट के किडनी में स्टोन की वजह से दर्द हुआ और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटलाइज करवाया गया। अभी उनकी तबीयत कैसी है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। राकेश बापट कब शो आएंगे इसे लेकर भी कोई खबर नहीं है।

इस खबर के बाद से ही राकेश के फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।  फैंस लगातार ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं और उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं। शमिता भी उनके अस्पताल में भर्ती होने से परेशान हैं। घरवाले भी एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

और पढ़ें:

Bigg Boss 15: VIP Zone गेम में लाएगा ट्विस्ट, कंटेस्टेंट्स फिनाले में जगह पाने के लिए रचेंगे चक्रव्यूह

Bigg Boss 15:Ekta Kapoor ने Shamita Shetty को दिया तोहफा, शो में करेंगी रक्षा

Read more Articles on
Share this article
click me!