
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट अवेटेड कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर 2 अक्टूबर यानी आज शनिवार को रात 9.30 बजे होगा। शो से जुड़े कई प्रोमोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही मेकर्स द्वारा शो के ग्रैंड प्रीमियर से जुड़ा एक नया प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। प्रोमो में सलमान खान मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। और इतना ही नहीं उनके साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि रात को होने वाले शो के इस प्रीमियर को ये दोनों स्टार्स मिलकर रंगीन बनाने वाले हैं। वहीं, प्रीमियर में रणवीर अपने नए शो द बिग पिक्चर का प्रमोशन भी करेंगे।
सामने आया नया प्रोमो
मेकर्स ने बिग बॉस 15से जुड़ा नया प्रोमो शेयर कर लिखा- जब इंडिया के दो सुपरस्टार्स आएंगे एक ही मंच पर तो ग्रैंड प्रीमियर की रात बन जाएगी और भी खास। देखिए #BiggBoss15 का ग्रैंड प्रीमियर, आज रात 9.30 बजे और सोमवार से शुक्रवार 10.30 बजे सिर्फf #Colors पर, #BB15 #TheBigPicture.
मेकर्स ने शेयर किया दमदार प्रोमो
बिग बॉस 15 में जय भानुशाली के अलावा शो में निशांत भट्ट, प्रतीक सेहजपाल, शिल्पा शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल, डोनल बिष्ट, अकासा सिंह सहित कुछ और सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे। टीवी पर शो को 3 अक्टूबर से दिखाया जाएगा। मेकर्स ने कुछ घंटे शो से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए लिखा- बस कुछ ही पलों में होने वाले है #BB15 का ग्रैंड प्रीमियर। देखिए #BiggBoss15 का ग्रैंड प्रीमियर, आज रात 9.30 बजे और सोमवार से शुक्रवार 10,30 बजे सिर्फf #Colors पर।
इस बार जंगल पर होगा शो
बिग बॉस 15 से जुड़ा एक और प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बार शो की थीम जंगल रखी गई है। कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के शानदार घर तक पहुंचने के लिए पहले जंगल को पार करना होगा, जहां उनके सामने कई मुश्किलें आएंगी। मेकर्स ने प्रोमो को शेयर कर लिखा- सलमान खान हैं इस जंगल के शेर, तैयार हो जाइए क्योंकि कंटेस्टेंट्स करने जा रहे हैं बिग बॉस 15 के वाइल्ड जंगल में प्रवेश! क्या आप तैयार हैं इसके स्वागत के लिए?
ये भी पढ़े- विवादित शो Bigg Boss की वो हकीकत जिसके बारे में शायद नहीं जानता कोई, क्योंकि जो दिखता है वो होता नहीं
ये भी पढ़े- डरी-सहमी दिखी ऐश्वर्या राय की बेटी, पलभर के लिए भी नहीं छोड़ा आराध्या का हाथ, फिर उड़ा बच्चन बहू का मजाक
ये भी पढ़े- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता
ये भी पढ़े- Bigg Boss 15: जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और बहुत कुछ, अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान के विवादित शो का घर
ये भी पढ़े- इसलिए 2 साल बाद ऐश्वर्या राय जा पाई देश के बाहर, काले कपड़ों में बेटी और पति अभिषेक बच्चन संग आई नजर
ये भी पढ़े- गोविंदा की पत्नी ने खराब बहू क्या कहा कश्मीरा शाह के तन-बदन में लगी आग, फिर ऐसे दिखाया अपना असली रंग
ये भी पढ़े- छोटी निकर में मोटे-मोटे पैर दिखाती नजर आई करीना कपूर, हाथ में मग और गॉगल लगाए यहां दिखी, ये भी हुए स्पॉट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।