Bigg Boss 15: एक गेम ने खोल दी तेजस्वी प्रकाश की पोल, ब्रश करने और नहाने से दूर भागती हैं अदाकारा

Published : Jan 06, 2022, 12:07 AM IST
Bigg Boss 15: एक गेम ने खोल दी तेजस्वी प्रकाश की पोल, ब्रश करने और नहाने से दूर भागती हैं अदाकारा

सार

बिग बॉस ने बाथरूम में हाइजीन को लेकर देवोलीना को किसी अन्य सदस्य को आरोपी बनाने के लिए कहा। जिसपर देवोलीना ने तेजस्वी प्रकाश को आरोपी बनाया।  देवोलीना ने कहा कि तेजस्वी प्रकाश ब्रश नहीं करती हैं। 

मुंबई. जैसे-जैसे रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे ही शो में कुछ न कुछ नया दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं घरवालों के जिंदगी से जुड़े कुछ चीजों का खुलासा भी हो रहा है। बुधवार को प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस ने नन वीआईपी में से किसी एक सदस्य को वीआईपी जोन में पहुंचने के लिए एक टास्क दिया। जिसमें तेजस्वी प्रकाश (tejasswi prakash) की गंदी आदतों के बारे में दर्शकों को पता चला।

दरअसल, इस टास्क में वीआईपी जोन में पहुंचे चारो सदस्यों ( राखी सावंत, रश्मि देसाई, उमर रियाज और करण कुंद्रा) को जज बनाया गया। इसके अलावा बाकी सदस्यों को एक-एक प्वाइंट पर बहस करने का टास्क दिया गया। बिग बॉस ने बाथरूम में हाइजीन को लेकर देवोलीना को किसी अन्य सदस्य को आरोपी बनाने के लिए कहा। जिसपर देवोलीना ने तेजस्वी प्रकाश को आरोपी बनाया। देवोलीना ने आरोप लगाया कि तेजस्वी प्रकाश बाथरूम साफ सही तरीके से नहीं करती हैं। जिस पर तेजस्वी ने अपनी सफाई दी और निशांत उनके गवाह बने। इसके बाद देवोलीना ने कहा कि तेजस्वी प्रकाश ब्रश नहीं करती हैं। कभी-कभी वो दिन भर ब्रश नहीं करती हैं। वो नहाती भी नहीं है। वो हाइजीन का ख्याल नहीं रखती हैं। जिसकी गवाही प्रतीक सहजपाल ने दी। 

गेम की बात करें तो इसमें तेजस्वी प्रकाश जीत गई। तीन जजों ने फैसला दिया कि ब्रश करना या नहाना बाथरूम हाइजीन में नहीं आता है। देवोलीना अपना प्वाइंट रखने में असफल रही हैं। जबकि राखी सावंत ने देवोलीना के पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन बहुमत की वजह से तेजस्वी प्रकाश जीती। गेम के बाद तेजस्वी प्रकाश प्रतीक से बहस करती दिख रही हैं। वो साबित करने की कोशिश करती हैं कि वो क्यों नहीं ब्रश और नहाती हैं। हालांकि घर के सारे सदस्य ये मानते हैं कि तेजस्वी प्रकाश ब्रश नहीं करती हैं। राखी सावंत ने यहां तक कह दिया कि ये रात में ब्रश करण के साथ लव लपाटा करने के लिए करती हैं। आनेवाला एपिसोड और भी दर्शकों के लिए मजेदार होने वाला है।

और पढ़ें:

BIGG BOSS 15: क्या SHAMITA SHETTY को घर के अंदर मिलता है VIP ट्रीटमेंट, बाहर से आता है खाना

DEEPIKA PADUKON ने अपने फिल्मी सफर का वीडियो शेयर कर जीवन को लेकर दिया बड़ा ज्ञान,फैंस को पसंद आया उनका अंदाज

31 साल की उम्र में हॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस का हुआ निधन, सदमे में करोड़ों चाहनेवाले

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर