Bigg Boss 15 : Rashami Desai को देख खुद को काबू नहीं कर पाए उमर रियाज, फिर मांगी माफी, देखें Video

बिग बॉस 15 के फिनाले में बेहद ही कम दिन बचे हैं। यहां घरवाले अब गेम पर फोकस करने लगे हैं। हालांकि इस दौरान जोड़ियों के बीच रोमांस देखने को दर्शकों को मिलता है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बाद लोगों को उमर रियाज और रश्मि देसाई के बीच मोहब्बत की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2021 12:05 PM IST

मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। हर बार की तरह इस घर में कुछ लोग आए तो थे अकेले लेकिन बतौर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड यहां से निकलेंगे। करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश (Karan Kundrra-Tejasswi Prakash) के बाद अब रश्मि देसाई (Rashami desai) और उमर रियाज (umar riaz) के बीच मोहब्बत के बीज फूट चुके हैं। रश्मि शो में उमर रियाज को आई लव यू बोलते नजर आई। अब उमर रियाज ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर कह सकते है कि आग दोनों तरफ लगी है।

कई मौकों पर ये जोड़े आपस में गलबहियां करते दिखाई दिए। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उमर ने रश्मि को बेहद ही जोड़ से हग किया। दरअसल,  उमर ने कुछ ऐसा किया था जिससे रश्मि नाराज दिखी। बाथरूम में जब अदाकारा अकेली थी तब उमर दौड़ते हुए आए और उन्हें पीछे से बहुत जोर से पकड़ लिया। इसके बाद सफाई दी। रश्मि भी उमर की बात सुनकर मान गई। अंत में उमर उन्हें गोद में उठा उनके गाल पर किस करते हैं और चले जाते हैं। यह बिग बॉस लाइव का अनकट वीडियो है, जिसे एक फैंस ने शेयर किया।

Latest Videos

फैंस को पसंद आ रही इनकी जोड़ी

इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्हें रश्मि और उमर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने कहा कि इन दोनों को देखकर चेहरे पर स्माइल आ जाता है। एक फैंस ने कहा कि दोनों एक साथ बेहद क्यूट लगते हैं। वहीं एक चाहने वाले ने कहा कि दोनों को काला टीका लगा दूं अंदर बहुत सारे चुड़ैल हैं।

देवोलीना और प्रतीक के रिश्ते के बीच आएगी दरार

रश्मि और उमर के अलावा एक और जोड़ी बनती दिख रही है। हालांकि उनके बीच आने वाले एपिसोड में झगड़े होते दिखाई देंगे। देवोलीना और प्रतीक सहजपाल। देवोलीना ने प्रतीक को बताया कि वो उसे लाइक करती है। इतना ही नहीं वो राखी सावंत और अभिजीत को भी यह बात बताई हैं। प्रतीक देवोलीना के समर्थन में अक्सर खड़े नजर आते हैं। लेकिन नॉमिनेशन टास्क के दौरान दोनों के बीच दूरियां पैदा हो सकती है। प्रोमों में दोनों लड़ते नजर आएंगे।

और पढ़ें:

SHRADDHA KAPOOR डिजाइनर साड़ी पहन कर बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख फैंस की बढ़ी धड़कनें

'Mom to be' भारती सिंह ने कराया फोटोशूट, बोलीं- बड़ी तकलीफ हुई पर हो गया,जानें अदाकारा ने ऐसा क्यों कहा

'कांटा लगा' गर्ल Shefali Jariwala एयरपोर्ट पर पराग त्यागी को किया Lip Kiss, फैंस को नहीं पसंद आई ये हरकत

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ