
मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के वीकेंड के वार (Weekend ka Vaar) में सलमान खान (Salman khan) के साथ हुनरबाज (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) के जज मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और शो के होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) मस्ती करते नजर आए। सलमान खान मिथुन चक्रवर्ती के टांग खींचते नजर आए।
मिथुन चक्रवर्ती कहते हैं कि सलमान खान दिल का बहुत सच्चा और अच्छा है इसलिए इसके बारे में कुछ गलत नहीं सुन सकता। इसके साथ ही अपनी फिल्मों का मजाक उड़ाते हुए मिथुन दा कहते हैं कि उन्होंने 370 फिल्में की हैं, लेकिन वह 200 खुद भी नहीं देख सकते हैं। यह सुनकर सलमान खान खूब हंसते हैं जिसमें उनका साथ खुद मिथुन चक्रवर्ती देते हैं। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती सलमान से पूछते हैं कि उनमें क्या हुनर है। इस पर सलमान खान कहते हैं मिमिक्री कर सकते हैं। इसके बाद वह धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती की मिमिक्री करते हैं।
भारती ने सलमान खान के साथ की मस्ती
सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए भारती सिंह कहती हैं कि सर आपने इतने शो होस्ट किए हैं, अब आपको जज बन जाना चाहिए। सलमान खान कहते हैं कि आज तक कभी जज बना नहीं हूं, जज के सामने खड़ा हुआ हूं। इस पर भारती सिंह भी कह देती हैं कि मत बोलो सर, हमें अपना भी याद आ जाता है। भारती और हर्ष दोनों सलमान और मिथुन के साथ कुछ फन टास्क करते हुए दिखाई देते हैं।
30 जनवरी को होगा फिनाले
वीकेंड के वार में सलमान खान बताते हैं कि 30 जनवरी को फिनाले होगा। जिसमें इस सीजन का विनर मिला जाएगा। बता दें कि निशांत भट्ट, राखी सावंत, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं। वहीं, अभिजीत बिचुकले, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई अभी भी असुरक्षित हैं। अब इनका किस्मत का फैसला दर्शकों के हाथ में हैं।
और पढ़ें:
DIVYA BHARTI से SUSHANT SINGH RAJPUT तक, वो सेलेब्स जिनकी मौत से हिल गई थी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।