
मुंबई। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार किया है। अमृता धनोआ को पुलिस ने गोरेगांव ईस्ट इलाके के एक फाइव स्टार होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पकड़ा। पुलिस की रेड के दौरान अमृता धनोआ के अलावा एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
अमृता ने की भागने की कोशिश लेकिन धरी गईं :
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने नकली ग्राहक होटल में भेजे थे। इस दौरान जब अमृता को पुलिस रेड का पता चला तो उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब हो गई। अमृता और ऋचा को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत अरेस्ट कर लिया है। पकड़ी गईं दोनों एक्ट्रेस पर आरोप है कि ये बड़े-बड़े होटलों में लडकियां सप्लाई करती थीं।
अमृता ने लगाया अरहान पर आरोप :
अमृता इससे पहले तब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने अरहान पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाया था। वे अरहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा चुकी हैं।
अमृता ने आरोप लगाया है कि यह सब अरहान खान की ही साजिश है। अरहान ने ही मुझे फंसाया है। यह एक सामान्य पार्टी थी, जो होटल के एक सुइट में चल रही थी। अमृता को दिंडोशी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
पुलिस ने दो एस्कॉर्ट्स को बचाया
पुलिस ने इस सेक्स रैकेट में दो एस्कॉर्ट्स को बचाया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों होटल के आसपास के इलाके में ही थीं और अमृता-ऋचा को को-ऑर्डिनेट कर रही थीं। अमृता को जैसे ही रेड की जानकारी मिली तो वह भागने की कोशिश करने लगीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।