
मुंबई. 'बिग बॉस 13' को शुरू हुए दो हफ्ते होने वाले हैं। अब हर दिन घर के माहौल में बदलाव देखने को मिल रहा है। कटेंस्टेंट और उनके लड़ाई-झगड़ों के बीच ये खूब सुर्खियां बटोर कर पुरी तरह से चर्चा में बना हुआ है। बुधवार के एपिसोड में देवोलीना को घर की पहली क्वीन बना देने से दलजीत के फैंस नाराज हो गए। ऐसे ही पिछले हफ्ते भी वे क्वीन बनने वाली थी लेकिन शेफाली बग्गा के ना कह देने से वो केंसल हो गया था।
वहीं कटेंस्टेंट दलजीत के फैंस को इस बात का बुरा लगा है कि वे घर की रानी बनना डीजर्व करती थी, ट्विटर पर इस बात को लेकर काफी बहस चल रही है।
ट्विटर पर कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस एपिसोड के बाद फैंस ने टि्वटर पर हंगामा कर दिया की देवोलीना को क्वीन नहीं बनाना चाहिए था। कुछ उन्हें चालाक कहने लगे और कुछ ने रश्मि देसाई को उनसे सावधान रहने की नसीहत दी।
दलजीत लोगों का दिल जीतने में हो रहीं कामयाब
हालांकि, 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट दलजीत कौर अपने रवैये के लिए लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस उन्हें बहुत सपोर्ट भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं साकी-साकी गर्ल कोएना मित्रा, जिनके लिए फैंस में पहले प्यार और सम्मान था लेकिन अब ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा। अब लोग ऐसा मान रहे है की वो घर में सिवाय इधर से उधर बात करने के कुछ नहीं करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।