
मुंबई. सलमान खान का सबसे विवादित टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन काफी दिनों से विवादों के बीच घिरा हुआ है। इसका Bed Friend Forever कांसेप्ट शुरू से ही दर्शकों को पसंद नहीं आया, जिसके चलते ये चर्चा का विषय बना रहा है। अभी हाल ही में ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा #Boycott_BigBoss ट्रेंड चलाया गया। क्योंकि BFF कांसेप्ट को लेकर अश्लीलता फैलाना माना जा रहा है। इसके बाद कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने भी केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को लेटर लिखकर शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। अब करणी सेना ने भी शो पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को लिखा लेटर
करणी सेना ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लेटर लिखकर शो पर आरोप लगाया है कि 'बिग बॉस' का सीजन 13 में कश्मीर के लड़के के साथ हिंदू लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है। लड़कियों को मॉर्डन बनाने के नाम पर गलत मानसिकता फैलाई जा रही है। लेटर में लिखा गया है कि शो में अनमैरिड लड़कियों को मां बनने का बढ़ावा दिया गया है और यह पूरी तरह से हिंदू संस्कृति को बर्बाद कर रहा है। इसलिए हिंदू अधिनियम के तहत शो को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
लोगों ने सलमान का फूंका पुतला
इसके साथ ही खबरों की मानें तो बिग बॉस को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों के लोगों ने 'बिग बॉस' के जरिए अश्लीलता का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए सलमान खान के खिलाफ जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने शो 'बिग बॉस' का प्रसारण बंद कराए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है। वहीं, शो को लेकर संत समाज में भी उबाल बना हुआ है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरिगिरी ने शो के टेलिकास्ट पर रोक लगाने की बात कही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।