बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ पर इन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वो बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। विवादित वीडियो से चर्चा में आए इन्फ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 27, 2020 7:28 AM IST

मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ पर इन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वो बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। विवादित वीडियो से चर्चा में आए इन्फ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है। उनकी मां की तबीयत कई दिनों से खराब थी, जिसके बाद बीते दिन उन्होंने अपनी अंतिन सांसे ली। उनकी मां काफी उम्रदराज थी और बताया जा रहा है कि वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। हिंदुस्तानी भाऊ ने मां के लिए फैंस से दुआ करने की अपील की थी...

हिंदुस्तानी भाऊ की मां काफी उम्रदराज थीं। कई दिनों से बीमार चल रहीं उनकी मां ने आखिरकार दम तोड़ दिया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ दिनों पहले जब भाऊ की मां की तबियत ज्यादा खराब हुई तो उन्होंने खुद अपने फैंस से मां के लिए दुआ करने की अपील की थी। 

हिंदुस्तानी भाऊ ने मां पर प्यार लुटाते हुए शेयर की फोटो

ट्विटर पर अपनी बीमार मां का माथा चूमते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने कैप्शन लिखा था, 'प्लीज दुआ करिए मेरी मां के लिए, वो जल्दी ठीक हो जाएं। ये पोस्ट 25 अक्टूबर को बिना वेरिफाई किए गए अकाउंट से शेयर की गई थी'।

 

सिस्टम के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ ने उठाई थी आवाज

हिंदुस्तानी भाऊ अपने विवादित वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ अपनी सीरीज में आर्मी ऑफिसर का अपमान करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई इस तरीके की हरकत करेगा तो 'वो खुद उसे सबक सिखाएंगे, सिस्टम जाए साइड में।' 

इसके बाद देश के सिस्टम का अपमान करने पर कई लोगों ने भाऊ के खिलाफ आवाज उठाई थी। इन लोगों में बिग बॉस 14 की नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कविता कौशिक भी शामिल थीं, जिसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था।

Share this article
click me!