Bigg Boss: शिल्पा शेट्टी की बहन पर बरस पड़ी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, कहा- मां की उम्र की है लेकिन..

Published : Aug 18, 2021, 12:15 PM IST
Bigg Boss: शिल्पा शेट्टी की बहन पर बरस पड़ी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, कहा- मां की उम्र की है लेकिन..

सार

TV के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। घर में पहले दिन से ही भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) में तूतू-मैंमैं हो रही है।

मुंबई। TV के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। घर में पहले दिन से ही भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) में तूतू-मैंमैं हो रही है। ये दोनों अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ बैठती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर तंज कसा है। 

दरअसल, अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच किचन की ड्यूटी को लेकर झगड़ा हुआ है। अक्षरा सिंह किचन में खाना बना रही थीं, इसी दौरान उन्होंने घर की कैप्टन शमिता शेट्टी से पूछ लिया कि नमक कहां रखा है? इस पर शमिता शेट्टी भड़क गईं और उन्होंने अक्षरा को बेहद बदतमीजी से जवाब दिया। इस पर अक्षरा और शमिता के बीच बहस होने लगी। 

अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही थी। ये देखकर बिग बॉस के दूसरे मेंबर्स भी आ गए। इस दौरान सभी घरवाले सोचते रहे कि आखिर इन दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है। इस लड़ाई में प्रतीक सहजपाल ने खुलकर अक्षरा सिंह का साथ दिया। वहीं, राकेश बापट ने शमिता शेट्टी का साथ दिया और झगड़ा खत्म करवाने की कोशिश की। शमिता शेट्टी ने राकेश बापट से कहा कि अक्षरा लोगों की सहानुभूति (Sympathy) जुटाना चाहती है। इस पर अक्षरा ने भी शमिता शेट्टी को जवाब देते हुए कहा कि मां की उम्र की हो गई है, लेकिन इतनी भी तमीज नहीं है कि किसी से कैसे बात की जाती है।

पहली भी हो चुका अक्षरा-शमिता का झगड़ा
इससे पहले भी दोनों कई बार भिड़ चुकी हैं। इससे पहले शमिता ने घरवालों को ग्लूटन-फ्री प्रोडक्ट्स से दूर रहने को कहा था। अक्षरा को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने शमिता से बहस की थी। शमिता शेट्टी द्वारा मारे गए ताने को सुनकर अक्षरा सिंह भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने सबके सामने शमिता की नकल उतारी और उनका घमंड चूर-चूर कर दिया। अक्षरा ने ताना मारते हुए कहा- चार लाइनें अंग्रेजी में क्या बोल दीं अपने आपको हाई-फाई समझने लगी। यहां हिंदी बोलो, अंग्रेजी का कोई काम नहीं है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The Raja Saab OTT Blast: प्रभास की फिल्म ने मचाया तहलका, JioHostar क्रैश
The 50 Elimination: अब तक कितने कंटेस्टेंट्स OUT, कौन रहा सबसे बदकिस्मत?