
मुंबई. फेमस शो 'सपना बाबुल का बिदाई' की एक्ट्रेस सारा खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। सारा खान ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- दुर्भाग्य से आज मैं कोरोनो पॉजिटिव पाई गई हूं!! अधिकारियों और डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लूं। मैं अभी ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं। इससे पहले अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और फेमस रैपर रफ्तार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना होने की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी।
इस शो में कर रही काम
सारा इन दिनों संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं शो में देवी पौलोमी का किरदार अदा कर रही हैं। सारा ने कहा- मैंने कुछ दिनों से शूटिंग से ब्रेक लिया हुआ था क्योंकि मैं अस्वस्थ महसूस कर रही थी, लेकिन फिर मैंने कोविड 19 टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बिदाई से मिली पॉपुलैरिटी
सारा ने स्टार प्लस के टीवी शो बिदाई से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसी के साथ 2010 में वो सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' से भी काफी चर्चा में आ गई थी। इस शो में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी भी की थी। उन्होंने प्यार तूने क्या किया, एनकाउंटर, ससुराल सिमर का, भाग्यलक्ष्मी, कॉमेडी नाइट्स बचाओ, अकबर बिरबल, कवच.. काली शक्तियों से, वो अपना सा जैसे कई शोज में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।