Dance Deewane 3: तंगहाली से जूझ रही शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती तो माधुरी दीक्षित और टीम ने की मदद

Published : Jul 09, 2021, 12:40 PM IST
Dance Deewane 3: तंगहाली से जूझ रही शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती तो माधुरी दीक्षित और टीम ने की मदद

सार

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल ही में बताया था कि वो पिछले 4 साल से बुरे दौर से गुजर रही हैं। हालांकि, अब उनकी मदद के लिए कई सेलेब्स सामने आ रहे हैं। वहीं, डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में इस हफ्ते शगुफ्ता नजर आएंगी। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें वे अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है। वही, शो की टीम ने उन्नें 5 लाख रुपए का चेक दिया है।

मुंबई. जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) ने हाल ही में बताया था कि वो पिछले 4 साल से बुरे दौर से गुजर रही हैं। हालांकि, अब उनकी मदद के लिए कई सेलेब्स सामने आ रहे हैं। वहीं, डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में इस हफ्ते शगुफ्ता नजर आएंगी। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें वे अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है। वे अपनी बात कहते हुए काफी इमोशनल हो गई और भारती सिंह ने उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान शगुफ्ता कहा- पिछले 36 सालों से मेरे 32 साल बहुत ही बेहतरीन गुजरे। मैंने बहुत संघर्ष किया, काम किया और अपने परिवार को और खुद को संभाला। लेकिन पिछले चार साल में बहुत सारे ऑडिशन हुए बहुत सी चीजें हुई लेकिन कुछ वर्कआउट नहीं हो रहा था। इसी बीच डायबिटीज की वजह से मेरे पैरों की तकलीफ बढ़ गई जिसका असर मेरी आंखों पर काफी हुआ। 


माधुरी दीक्षित ने कही ये बात
शो में माधुरी ने मंच पर आकर कहा- आपने कहा था कि आपके पास बेचने के लिए भी कुछ नहीं रहा है। आपकी इस स्थिति को देखते हुए हम और डांस दीवाने की पूरी टीम आपके लिए कुछ करना चाहती है। हम चाहते हैं कि आप डांस दीवाने की टीम की तरफ से पांच लाख रुपए का चेक स्वीकार करें। माधुरी दीक्षित से मिले इस चेक को पाने के बाद शगुफ्ता भावुक हो गईं और उन्होंने पूरी टीम का धन्यवाद किया।


रोहित शेट्टी की मदद
बता दें कि रोहित शेट्टी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस बात की जानकारी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने दी थी। अशोक पंडित के मुताबिक, जब मुझे शगुफ्ता के बारे में पता चला तो मैंने उनसे कॉन्टेक्ट किया। शगुफ्ता की परेशानी सुनने के बाद मैंने रोहित शेट्टी से बात की। इस पर रोहित फौरन मदद के लिए तैयार हो गए। इसके बाद रोहित शेट्टी ने शगुफ्ता को ठीकठाक रकम देते हुए उनकी हेल्प की। शगुफ्ता ने भी एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया है। शगुफ्ता ने कहा- मैं उनकी बेहद शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मेरे लिए जो भी किया, भगवान उसके लिए उनका भला करे। वो मुझसे कभी नहीं मिले, मैंने उनसे कभी फोन पर बात तक नहीं की, लेकिन फिर भी उन्होंने हमारी मदद की। मैं उनका जितना शुक्रिया करूं, कम है।


- बता दें कि शगुफ्ता ने हाल ही में बताया था कि वो पिछले 4 साल से तंगहाली में हैं। कोविड-19 महामारी में लगे लॉकडाउन की वजह से काम की कमी के चलते उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई। यहां तक कि उन्हें अपनी कार और जेवर भी बेचने पड़े। शगुफ्ता के मुताबिक, मेरी 73 साल की मां को मेडिकल हेल्प चाहिए क्योंकि उन्हें डायबिटीज और घुटने की समस्या है। मैं उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने में असमर्थ हूं। मेरा भी ट्रीटमेंट चल रहा है। मेरे पास उसके लिए भी पैसा नहीं है।


- 54 साल की शगुफ्ता को 1998-99 के पॉपुलर TV शो सांस के लिए जाना जाता है। नीना गुप्ता और कंवलजीत सिंह के साथ शो से पहले, वे परम्परा, जुनून और द ज़ी हॉरर शो में दिखाई दे चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में शो बेपनाह में देखा गया था। TV शो के अलावा, उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, हीरो नंबर 1 और लैला मजनूं जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

पति के साथ रोमांटिक हुई 'अनुपमा', मालदीव में छुट्टियां मनाते दनादन शेयर की 6 PHOTOS
New Upcoming Reality Shows: टीवी पर धमाका करने आ रहे 3 शो, एक का आएगा 15वां सीजन