DID lil Masters 5: असम के 9 साल के नोबोजीत नारजारी बने विनर, ट्रॉफी के साथ घर लेकर गए इतने लाख

Published : Jun 27, 2022, 06:45 AM ISTUpdated : Jun 27, 2022, 07:09 AM IST
DID lil Masters 5: असम के 9 साल के नोबोजीत नारजारी बने विनर, ट्रॉफी के साथ घर लेकर गए इतने लाख

सार

बीती रात डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले हुआ। बता दें कि असम के 9 साल के नोबोजीत नारजारी विनर रहे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. फेमस रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 (DID Li'l Masters Season 5) के विनर असम के नोबोजीत नारजारी ( Noboji Narzary) बने। महज 9 साल के नोबोजीत ने इतनी कम उम्र में ऐसा कमाल कर दिखाया। शो में उनके डांस मूव्स देखने लायक थे। आपको बता दें कि 3 महीने से चल रहे इस शो का फिनाले बीती रात हुआ। ग्रैंड फिनाले में नोबोजित, अप्पन, सागर, आध्याश्री और इशिता टॉप 5 में पहुंचे थे। पांचों ने फिनाले में जबरदस्त परफॉर्म दी। सबकी परफॉर्मेंस के बाद नोबोजित को विनर घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपए का नगद पुरस्कार मिला। वहीं, अप्पन और आध्याश्री को फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे। शो के फिनाले में हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो (JugJugg Jeeyo) की टीम पहुंची थी। वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा अडवाणी(Kiara Advani), अनिल कपूर ( Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने फिनाले में बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। 


बचपन से ही डांस के शौकिन रहे है नोबोजीत
डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के विनर रहे नोबोजीत नारजारी को बचपन से ही डांस का शौक था, लेकिन उन्होंने पिछले दो साल से ही डांस की प्रैक्टिस करना शुरू किया था। अपनी जीत वे काफी एक्साइडेट नजर आए। उन्होंने कहा- मैं डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स जीतकर बहुत खुश हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ यहां तक पहुंच पाऊंगा और रियल में इस शो को जीत पाऊंगा। ये सब एक सपने जैसा है और यहां तक ​​कि मैंने तो सपनों में भी कभी इसकी कल्पना नहीं की थी। उन्होंने बताया- मेरी मां और डांस टीचर मेरे साथ मुंबई में रहे और मुझे विनर बना देख दोनों की काफी खुश थे। उन्हें खुश देखकर अच्छा लगता है। अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा- पापा ने मुझे लाइफ में हमेशा कड़ी मेहनत करना और आगे बढ़ना सीखाया। 


रियलिटी शो जीतने नोबोजीत ने की कड़ी मेहनत
इसका हिस्सा बनने से पहले ही वो दो साल से अपने डांस टीचर के घर में रह रहे थे। नोबोजीत ने बताया- मैं अपनी डांस टीचर दीपिका मैडम के साथ दो साल से रह रहा था। मेरे माता-पिता ने मुझे उनके घर में रहने का आइडिया दिया था क्योंकि मेरे घर से उनके घर तक का सफर बहुत दूर था। हमारे लिए हर दिन ऐसा करना मुश्किल था। यही कारण है कि मैं वहीं रह रहा था। मुझे अपनी मां की बहुत याद आती थी क्योंकि मैं उनके बहुत करीब हूं, लेकिन मैंने अपने डांस को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा किया। बता दें कि इस शो मौनी रॉय, रेमो डीसूजा और सोनाली बेंद्रे ने जज किया था।

 

ये भी पढ़ें

सेक्सी-हॉट अदाओं से भोजपुरी क्वीन नम्रता मल्ला ने हिलाया इंटरनेट, 8 PHOTOS में देखें अबतक के बोल्ड लुक

इस संगीतकार की प्रॉपर्टी को लेकर मचा था खूब घमासान, जब खोला गया बैंक लॉकर तो उड़ गए थे सबके होश

किसी को मिली करोड़ों की कार तो किसी को पेंटिंग, जब इन 7 CELEBS को इस काम के बदले मिले कीमती तोहफे

पतली डोरी पर टिके बैकलेस टॉप में सेक्सी नजर आई हिना खान, दिखा अबतक का सबसे बोल्ड फिगर, PHOTOS

जब इन 8 बॉलीवुड स्टार्स का डिजास्टर लुक आया था सबके सामने तो उड़ गए थे होश, फिर ऐसे हुए Fat to Fit

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम
Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें