
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (divyanka tripathi) और विवेक दहिया (vivek dahiya) टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है। 8 नवंबर को विवेक का जन्मदिन था और उनके दोस्तों और फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उनके जन्मदिन के मौके पर पत्नी दिव्यांका ने स्पेशल सरप्राइज की भी प्लानिंग की थी। पति के बर्थडे पर रोमांटिक हुई दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर प्यारा सा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा- आपके लिए बर्थडे कैप्शन लिखना बहुत ही अजीब लग रहा है, वो भी उस वक्त जब तुम मेरे सामने बैठे हो और मैं पिछली रात से 10 से ज्यादा बार तुम्हें विश कर चुकी हूं। हैप्पी बर्थडे विव! इस प्लेटफॉर्म पर मैं अपनी भावनाओं को ये कह के बता सकती हूं- इस दिन जन्म लेने के लिए धन्यवाद। आपके बिना मैं खो जाती हूं, मैं लक्ष्यविहीन हो जाती हूं। आई लव यू।
दिव्यांका ने पति विवेक के साथ दो प्यारी फोटो भी शेयर की है। दिव्यांका काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं और वहीं, विवेक ऑफ-व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में हैंडसम दिख रहे हैं। दिव्यांक की इस पोस्ट पर करणवीर वोहरा, मोहसिन खान, हितेन तेजवानी, पूजा और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने विवेक को जन्मदिन विश किया।
हाल ही में महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने MeToo मूवमेंट को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी, जिस पर दिव्यांका त्रिपाठी भड़क गई थी। मुकेश खन्ना के इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिव्यांका ने उनके इस बयान को पुराने ख्याल वाला और पीछे ले जाने वाला बताया था।
बता दें कि मुकेश खन्ना ने मीटू कैम्पेन पर बोलेते हुए कहा था कि महिलाओं के बाहर जाने की वजह से मीटू जैसी घटनाएं होती हैं। दिव्यांका ने अपने ट्वीट में लिखा था- जब सम्मानित जगहों पर बैठे लोग इस तरह के बयान देते हैं तो बेहद शर्मिंदगी महसूस होती है। औरतों के लिए ये गुस्सा किसी पुरानी याद का नतीजा हो सकता है। संदेह का लाभ देने का यही एक विचार मेरे मन में है। मुकेश जी, मैं पूरे सम्मान के साथ आपके इस बयान की निंदा करती हूं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।