
मुंबई। टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' का पहला सीजन बेहद हिट हुआ था। यही वजह है कि एकता कपूर अब इसका सीजन 2 (Bade Acche lagte hain 2) लेकर आ रही हैं। खबरें हैं कि इसके लिए दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और नकुल मेहता को फाइनल कर लिया गया है। वहीं पहले सीजन में साक्षी तंवर और राम कपूर लीड एक्टर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिव्यांका एक उम्रदराज महिला का किरदार निभाएंगी। शो में दिव्यांका खुद से कम उम्र के एक्टर के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
दिव्यांका त्रिपाठी के अपोजिट नकुल मेहता नजर आएंगे या कोई और इसे लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। कहा तो ये भी जा रहा है कि बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिव्यांका के अपोजिट करण पटेल को भी लिया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले दिव्यांका और करण पटेल सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आए थे। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करण ने रमन भल्ला और दिव्यांका ने इशिता का रोल प्ले किया था।
दिव्यांका त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट किया था। यह शो जल्द ही शो ऑनएयर होने वाला है। वहीं नकुल मेहता इश्कबाज जैसे सुपरहिट सीरियल में काम किया है। नकुल इसके अलावा प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, इंडियाज गॉट टैलेंट, दिल बोले ओबेरॉय और लिप सिंग बैटल में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।