हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कुछ ऐसा है पूरा मामला

हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने एक नया वीडियो शेयर कर सेलेब्स का नाम बता दिया है। उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भाऊ ने खार पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि एकता ने अपनी एक वेब सीरीज में देश के जवान और उसकी वर्दी का मजाक बनाया है। उन्होंने कहा- एकता और उनकी मां शोभा को इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Jun 1, 2020 1:27 PM IST / Updated: Jun 01 2020, 07:04 PM IST

मुंबई. बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ   खबर है कि उन्होंने हाल ही में टेलीविजन की प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल उन्होंने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वो जल्द ही बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती को एक्सपोज करने वाले हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि वो इस सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर भी करने वाले हैं। वहीं, अब उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने किसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।


दर्ज करवाई एफआईआर
उन्होंने एक नया वीडियो शेयर कर सेलेब का नाम बता दिया है। उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भाऊ ने खार पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि एकता ने अपनी एक वेब सीरीज में देश के जवान और उसकी वर्दी का मजाक बनाया है। 


माफी मांगे मां-बेटी
उन्होंने कहा- एकता और उनकी मां शोभा को इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि उनकी इस वेब सीरीज ने इंडियन आर्मी की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।


ये है वेब सीरिज
वे वीडियो में जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'ट्रिपल एक्स' है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि इंडियन आर्मी का जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उसकी पत्नी उसकी पीठ पीछे किसी और से अफेयर शुरू कर लेती है। इस अफेयर में जवान की वर्दी के साथ अश्लील सीन दिखाया गया, जोकि वर्दी का अपमान है। उन्होंने लिखा- ऐसा मजाक उड़ाया है हमारी इंडियन आर्मी का। अब ये नया हिन्दुस्तान है। एकता कपूर और शोभा कपूर को जल्दी से जल्द अरेस्ट करो।

Share this article
click me!