Indias Best Dancer 2: जिस बेटी के डांस से नफरत करते थे पिता उसी ने जीता खिताब, इनाम में मिले 15 लाख और कार

डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 का फिनाले रविवार को हुआ। पुणे की डांसर सौम्या कांबले ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। सौम्या को सोनी एंटरटेनमेंट की ओर से 15 लाख रुपए का चेक एक शानदार गाड़ी इनाम के तौर पर दी गई है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2022 1:56 AM IST / Updated: Jan 10 2022, 07:28 AM IST

मुंबई. डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2  (India’s Best Dancer 2) का फिनाले रविवार को हुआ। पुणे की डांसर सौम्या कांबले (Saumya Kamble) ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। सौम्या को सोनी एंटरटेनमेंट की ओर से 15 लाख रुपए का चेक एक शानदार गाड़ी इनाम के तौर पर दी गई है। इस पूरे सीजन में बतौर कोरियोग्राफर सौम्या को गाइड करने वाली कोरियोग्राफर वर्तिका झा (Vartika Jha) को भी इस खास मौके पर सम्मानित किया गया है। वर्तिका को 5 लाख का चेक दिया गया है। आपको बता दें कि सौम्या के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे और उनके डांस से उन्हें नफरत थी। हालांकि, मां ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। बाद में पिता का मन भी बदल गया और बेटी की जीत से वे बेहद खुश है। 


फिनाले से मिसिंग थी सौम्या
आपको जानकर हैरानी हैरानी होगी कि सौम्या विनर तो बनी लेकिन वे फिनाले में शामिल नहीं हो पाई थी। दरअसल, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इतना ही नहीं खराब तबीयत की वजह से उन्होंने कोई परफॉर्मेंस भी नहीं दी। फिनाले में बेस्ट 5 फाइनलिस्ट में से जयपुर के गौरव सरवन को फर्स्ट रनर अप और ओडिशा की रोजा राणा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया है। असम के रक्तिम ठाकुरिया को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला तो जमरूध को चौथा स्थान दिया गया। इन सभी कंटेस्टेंट्स को 1 लाख रुपए का चेक दिया गया।


पिता चाहते थे डॉक्टर बने बेटी
आशा भोसले (Asha Bhosle) ने इंडियाज बेस्ट डांसर की विनर सौम्या कांबले को हमारी छोटी हेलेन का खिताब दिया था। उनकी खुद की डांसिंग स्टाइल, बेली डांसिंग और फ्री-स्टाइल डांस से उन्होंने सभी का दिल जीता था। सौम्या के पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बने और उनकी मां का सपना था कि वो एक डांसर बने। हालांकि सौम्या को हमेशा से डांस से प्यार था। इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के इस सफर में सौम्या के डॉक्टर पिता ने अपनी बेटी के टैलेंट को समझा और सपोर्ट किया। 


12 कंटेस्टेंट्स ने किया परफॉर्म
फिनाले की शुरुआत 12 प्रतियोगियों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। ग्रुप ने शंकर रे.. और अन्य भक्ति गीतों पर शानदार प्रदर्शन दिया। फाइनल में इंडियाज गॉट टैलेंट 9 के जज मौजूद थे, जिनमें शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर शामिल थे। फाइनलिस्ट गौरव सरवन, हालांकि बीमारी के कारण इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 के फाइनल में भाग नहीं ले पाए थे। उनकी ओर से उनके कोरियोग्राफर रूपेश सोनी ने परफॉर्म किया। टेरेंस लुईस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा ने शो को जज किया। हालांकि, तबीयत ठीक न होने के कारण मलाइका शो के फिनाले में शामिल नहीं हो सकीं।

 

ये भी पढ़ें
Hritik Roshan Birthday: जब ऋतिक ने सरेआम की थी Aishwarya Rai की बेइज्जती, बच्चन बहू को लेकर कही थी ऐसी बात

Jacqueline Fernandes ही नहीं इन 11 सेलेब्स के बदन पर भी मिले लव बाइट के निशान, सैफ और उनकी बेटी सारा भी शामिल

हैरान परेशान नजर आई Hema Malni की बेटी, काले कपड़ों में हुई स्पॉट, बच्चों को संभालती दिखी Sunny Leone

Disha Patani ने बिकिनी में दिखाई टोंड बॉडी तो खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए Tiger shroff, कही ये बात

Bigg Boss 15 Updates: Divya Agarwal ने उतारी Shamita Shetty की लू, बोली- कुछ भी कर लें नहीं जीत पाएंगी

जब Farah खान ने Shahrukh khan से सरेआम मंगवाई माफी, Deepika Padukone की इस चीज से भी हुई थीं बेहद नाराज

Bhool Bhulaiyaa 2 में फिर से अपना वही किरदार दोहराएंगी Vidya Balan, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म

Read more Articles on
Share this article
click me!