
मुंबई. 'सात फेरे', 'कुबूल है', 'मर्यादा: लेकिन कब तक', 'इश्क में मरजावां' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर राकेश बापट के पिता पद्माकर बापट का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। राकेश ने पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने पिता का एक फोटो शेयर कर लिखा- मैं आपको मिस करूंगा मेजर पद्माकर बापट। बाबा आज आपने एक अलग ही दुनिया के लिए सफर शुरू किया है। हम सभी आपको बहुत मिस करेंगे। आपके मूल्य और आशीर्वाद मुझे लगातार जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देते रहेंगे।
पिता के बेहद करीब थे राकेश
राकेश अपने पिता के बेहद करीब थे। उनकी एक बड़ी बहन भी है। वे अपनी बहन को बहुत मानते हैं। उनका कहना है कि पिता के जाने के बाद बहन का उनको बहुत सपोर्ट है। एक इंटरव्यू में राकेश ने बताया था कि उनकी बहन ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सालभर पहले पत्नी से अलग हुए एक्टर
राकेश ने टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से 2011 में शादी की थी। रिद्धि रिश्ते में राजनेता रहे अरुण जेटली की भतीजी है। इस नाते अरुण जेटली रिश्ते में राकेश के फूफा ससुर लगते हैं। हालांकि, अब जेटली इस दुनिया में नहीं है। राकेश ने पत्नीसे सालभर पहले ही तलाक लिया है। बता दें कि राकेश से रिद्धि की मुलाकात स्टार प्लस के शो 'मर्यादा: लेकिन कब तक' के सेट पर हुई थी। सेट पर काम करते-करते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने 29 मई 2011 में ही शादी कर ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।