'बालिका वधू' के 'जग्या' ने पूरा किया अपना वादा, आखिरकार खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत है इतनी

Published : Aug 02, 2020, 03:40 PM IST
'बालिका वधू' के 'जग्या' ने पूरा किया अपना वादा, आखिरकार खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत है इतनी

सार

अविनाश मुखर्जी ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। ये गिफ्ट उन्होंने खुद को अपने बर्थडे पर दिया है। उन्होंने कार के साथ वाली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। वे अपनी लग्जरी कार के सामने सफेद पजामा-कुर्ता पहने खड़े और। इतना ही उन्होंने गॉगल भी लगा रखा है। बता दें कि 1 अगस्त, 1997 को जन्मे अविनाश ने मर्सिडीज बेंज खरीदी है। अविनाश ने बालिका वधू के अलावा रामायण, गुमराह, संस्कार-धरोहर अपनो की, इतना करो ना मुझसे प्यार, प्यार तुने क्या किया, शक्ति- अस्तित्व के विशवास की जैसे शोज में काम किया है। 

मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बालिका वधू में जग्या का रोल प्ले करने वाले अविनाश मुखर्जी ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। ये गिफ्ट उन्होंने खुद को अपने बर्थडे पर दिया है। उन्होंने कार के साथ वाली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। वे अपनी लग्जरी कार के सामने सफेद पजामा-कुर्ता पहने खड़े और। इतना ही उन्होंने गॉगल भी लगा रखा है। बता दें कि 1 अगस्त, 1997 को जन्मे अविनाश ने मर्सिडीज बेंज खरीदी है। इस कार की कीमत 40 लाख रुपए से लेकर 2.50 करोड़ रुपए तक है। 


अविनाश ने लिखा
अविनाश मुखर्जी ने कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैंने 10 साल की उम्र में बालिका वधू में काम करना शुरू किया था। सेट पर मेरे सभी जन्मदिन यादगार रहे और मेरे लिए विशेष थे। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने दम पर पहली कार खरीद सका। मैं सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। 


एक साल की हुई देरी
अविनाश ने आगे लिखा- जब मैं 7-8 साल का था, तब मैंने अपने चचेरे भाई सुभम मुखर्जी से वादा किया कि मैं 21 साल की उम्र में अपनी पहली लग्जरी कार खरीदूंगा। मुझे एक साल की देरी हो गई है लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने अपने भाई से किया अपना वादा पूरा किया। यह कार हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। 


इन शोज में किया काम
अविनाश ने बालिका वधू के अलावा रामायण, गुमराह, संस्कार-धरोहर अपनो की, इतना करो ना मुझसे प्यार, प्यार तुने क्या किया, शक्ति- अस्तित्व के विशवास की जैसे शोज में काम किया है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Tum Se Tum Tak: आर्य की हालत नाजुक, अनु पर तानों की बौछार; क्या बच पाएगा दोनों का प्यार?
Bhooth Bangla से पहले OTT पर देखें 6 हॉरर-कॉमेडी मूवी, हर एक ने BOX OFFICE पर मचाया गदर