'जमाई राजा' की एक्ट्रेस के लहंगे में लगी आग, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुद दी जानकारी

Published : Oct 29, 2019, 03:32 PM IST
'जमाई राजा' की एक्ट्रेस के लहंगे में लगी आग, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुद दी जानकारी

सार

दिवाली के मौके पर निया शर्मा ने लहंगा और चोली पहनी थी। इस पर शीशे की कारीगरी की गई थी। इस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

मुंबई. दिवाली का त्योहार बीत चुका है, लेकिन इनके ग्लैमरस तस्वीरों का खुमार अभी भी जारी है। दिवाली पर सभी एक्टर-एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला था। वहीं, इसी बीच दिवाली के दिन टीवी सीरियल 'जमाई राजा' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ एक बड़ी हादसा होते-होते रह गया। दरअसल, निया के लहंगे में आग लग गई थी। 

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी 

दिवाली के मौके पर निया शर्मा ने लहंगा और चोली पहनी थी। इस पर शीशे की कारीगरी की गई थी। इस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं इस पार्टी के दौरान उनकी ड्रेस में एक दिए से आग लग गई. निया ने जले हुए लंहगे की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है कि 'एक दिए की शक्ति, एक सेकंड में आग लग गई। मैं कई लेयर वाले लहंगा होने के कारण बच गई, कुछ भी हो सकता था।' इस हादसे से जाहिर है कि वो कितना डर गई थीं। हालांकि, उन्होंने बावजूद इसके पार्टी नहीं छोड़ी और जमकर नाचीं। 

टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन महिलाओं की लिस्ट में शामिल है एक्ट्रेस का नाम 

निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। टीवी के अलावा वो डिजिटल प्लैटफॉर्म पर काफी नाम कमा चुकी हैं। निया को एक विदेशी न्यूजपेपर में टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन महिलाओं में तीसरे और दूसरे नंबर पर जगह दी गई थी। टीवी शो 'जमाई राजा' के अलावा वो 'एक हजारों में मेरी बहना' और  'काली: एक अग्निपरीक्षा' में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा निया वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने बोल्ड सीन दिए थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Friday OTT Release: Netflix से JioHotstar तक, इस शुक्रवार OTT पर कहां क्या नया आ रहा?
Dhurandhar OTT Release Twist : 2 प्लेटफॉर्म पर एक साथ आ रहा 'धुरंधर' का नया वर्जन! नोट करें तारीख