Ranveer Singh की डफली पर झूमकर नाचे करण जौहर, काजोल का हंसते-हंसते निकला दम

Published : Jan 07, 2022, 04:03 PM IST
Ranveer Singh की डफली पर झूमकर नाचे करण जौहर, काजोल का हंसते-हंसते निकला दम

सार

रणवीर सिंह के टीवी गेम शो ‘द बिग पिक्चर’में इस बार स्पेशल गेस्ट के तौर पर करण जौहर और काजोल आनेवाले हैं। इस शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस शो का बीटीएस (बिहाइंड द सीन) शेयर किया है।

मुंबई. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (ranveer Singh) अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वहीं करण जौहर (Karan johar) और काजोल (Kajol) अपनी शरारत भरी अदाओं से हर किसी का मन मोह लेते हैं। अब जरा सोचिए अगर ये तीनों एक मंच पर नजर आए तो क्या शमा होगा। सोचकर गुदगुदी होने लगी ना। तो बता दें कि ये तीनों एक मंच पर नजर आनेवाले हैं। वो मंच हैं कलर पर आने वाले शो द बिग पिक्चर (The Big Picture Finale) में जिसका फिनाले होने वाला है।

रणवीर सिंह के टीवी गेम शो ‘द बिग पिक्चर’में इस बार स्पेशल गेस्ट के तौर पर करण जौहर और काजोल आनेवाले हैं। इस शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस शो का बीटीएस (बिहाइंड द सीन) शेयर किया है। जिसमें सभी मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। मकर्स की तरफ से जारी प्रोमो में रणवीर सिंह करण और काजोल से एक सवाल पूछते हैं।

करण के कायल हुए रणवीर सिंह

एक्टर जब तक ऑप्शन देते काजोल और करण ने जवाब दे दिया। जवाब था डफली। तब रणवीर सिंह बोलते हैं कि मैं अभी ऑप्शन दिया ही नहीं आपने उत्तर दे दिया। तब काजोल और करण हंसते हुए बोलते हैं कि हमें प्यार की पूंगी लगी थी। इसके बाद 'डफली वाले डफली बजा' गाना बजने लगता है। रणवीर के हाथ में डफली नजर आती है और करण उसपर डांस करते दिखाई देते हैं। इस दौरान काजोल खूब हंसती हैं। तब रणवीर कहते हैं करण तूझमें टालेंट कूट-कूट कर भरा है।

सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रणवीर करेंगे मस्ती

'द बिग पिक्चर' फिनाले में इनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा आने वाले हैं। इसका भी प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में रणवीर सिंह के सामने शत्रुघ्न सिन्हा कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, वहीं रणवीर का सारा फोकस सोनाक्षी सिन्हा पर होता है। इस दौरान रणवीर सिंह सोनाक्षी के डांस और उनके ठुमकों की खूब तारीफ करते हैं।

और पढ़ें:

Vicky Kaushal ने डोले-शोले में दिखाया अपना नया 'अवतार', फैंस बोले- भाई अब सलमान खान को टक्कर देगा

Reena roy Birthday:शत्रुघ्न सिन्हा की प्रेम कहानी से चर्चा में रहीं रीना रॉय, पाक क्रिकेटर से रचाई शादी

कोरोना ने Karan Johar की इस मूवी पर लगाया 'ब्रेक' Alia Bhatt-Ranveer Singh के गाने की शूटिंग पोस्टपोन!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा
Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!