KBC 11 के इस कंटेंस्टेंट ने 12.50 लाख के श्रीदेवी से जुडे़ सवाल पर आखिर क्यों क्विट किया खेल ?

Published : Aug 23, 2019, 11:39 AM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 11:46 AM IST
KBC 11 के इस कंटेंस्टेंट ने 12.50 लाख के श्रीदेवी से जुडे़ सवाल पर आखिर क्यों क्विट किया खेल ?

सार

महेश के पास आखिरी में एक लाइफलाइन फ्लिप द क्वेसन्स थी, जिसके बावजूद भी उन्होंने 12.50 लाख के प्रश्न से खेल क्विट कर दिया।

मुंबई. टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' एपिसोड 4 गुरुवार को टेलिकास्ट किया गया। इस एपिसोड में महाराष्ट्र के कंप्यूटर टीचर महेश को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। इस दौरान महेश ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया। कंटेस्टेंट ने बताया कि वो अपने घर के खर्चे पूरे करने के लिए दिन में करीब 16-17 घंटे काम करते हैं। महेश केबीसी से पैसे जीतकर उससे अपना घर बनाना चाहते हैं। लेकिन महेश ने ये पारी सिर्फ 11 प्रश्न यानी की 6.40 लाख रुपए तक ही खेली। 12वें प्रश्न का जवाब पता ना होने के कारण खेल को क्वीट करने करने का फैसला लिया। 12.50 लाख के श्रीदेवी के प्रश्न से उन्होंने खेल क्यों क्विट इसके बारे में बताने से पहले आपको उन सवालों को बताते दें, जो अमिताभ बच्चन ने महेश पूछे...

1. प्रश्न- बालों के अलावा मानव शरीर का कौन सा हिस्सा बार-बार काटने पर भी बढ़ जाता है?
A. नाखून    B. उंगली    C. नाक   D. कान
जवाब- नाखून

2. प्रश्न- इनमें से क्या आमतौर पर कंप्यूटर को प्रभावित करता है?
A.प्रोटोजोआ    B.पैरासाइट    C.बैक्टीरिया   D.वायरस
जवाब- वायरस

3.  प्रश्न- चित्र को देखकर इस पारंपरिक खेल को पहचानिये।
A.गतका    B.मलखंब    C.कलरीपायट्ट   D.सिलंबम
जवाब- मलखंब

4.  प्रश्न- विजय तेंदुलकर के एक प्रसिद्ध नाटक के अनुसार घाशीराम क्या है?
A.पचवारी    B. किलादार   C. कोतवाल   D.ईमानदार
जवाब- कोतवाल

5.  प्रश्न- युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी को संयुक्त रूप से किस नाम से जाना जाता है?
A.नूनचा    B.कुलचा    C.कुल्फी-फालूदा   D.छोले-भठूरे
जवाब- कुलचा

6.  प्रश्न- इस गाने के गायक कौन है? 'एक लकड़ी को देखा तो ऐसा लगा...'
A. उदित नारायण    B.कुमार सानू    C.अभिजीत   D. विनोद राठौर
जवाब- कुमार सानू
 
7.  प्रश्न- 1950 में डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद इनमें से क्या बने?
A.भारत के मुख्य न्यायाधीश    B. भारत रत्न    C.भारते के राष्ट्रपति   D.भारत के गर्वनर जनरल
जवाब- राष्ट्रपति
 
8.  प्रश्न- इस क्लिप में कौन सा जलीय जीव नजर आ रहा है?
A.डॉल्फिन   B.व्हेल   C.शार्क   D.सील
जवाब- डॉल्फिन

9.  प्रश्न- इनमें से किस राज्य में सूर्योदय और सूर्यास्त बाकी तीन राज्यों से पहले होता है?
A.गुजरात    B.बिहार    C.सिक्किम   D.अरुणाचल प्रदेश
जवाब- अरुणाचल प्रदेश

10.  प्रश्न- इनमें से कौन सा हिन्दू पौराणिक पात्र एक नाग नहीं है?
A.वासुकी   B.तक्षक    C.आदिशेष   D.सम्पाती
जवाब- सम्पाती

11.  प्रश्न- कौन से सांसद केंद्र में गृह, विदेश और रक्षा विभाग के मंत्री भी रहे और देश के उप प्रधानमंत्री का पदभार भी संभाला?
A.सरदार वल्लभभाई पटेल    B.हिरुभाई एम पटेल    C.यशवंतराव चव्हाण   D.चौधरी देवी लाल
जवाब- यशवंत राव चव्हाण

12.  प्रश्न- इनमें से कौन से उद्योगपति भारत में अपनी व्यक्तिगत संपत्ति का दान करने वाले सबसे बड़े दाता हैं?
A.नारायणमूर्ति    B.शिवनाडार    C.मुकेश अंबानी   D.अजीम प्रेमजी
जवाब- अजीम प्रेमजी

13. प्रश्न- फिल्म 'जीरो' में आखिरी बार इन में से किसे देखा गया था?
A.रीता भादुड़ी    B.श्रीदेवी    C.वीरू देवगन   D.कादर खान
जवाब- श्रीदेवी 

बता दें, महेश के पास आखिरी में एक लाइफलाइन फ्लिप द क्वेसन्स थी, जिसके बावजूद भी उन्होंने 12.50 लाख के प्रश्न से खेल क्विट कर दिया। क्योंकि उनके पास दूसरे सवाल का जवाब भी नहीं था। अगर वे कोई भी रिस्क लेकर जवाब देते और गलत होता तो वे वापस से 3.20 लाख पर आ जाते और उन्हें घर वापसी करनी पड़ती। 6.40 लाख रुपए की रकम लेने वाले महेश शो के तीसरे कंटेस्टेंट बन गए हैं जिन्होंने ये रकम जीती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

TV सीरियल साथ निभाना साथिया के इस स्टार का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन-6 PHOTOS
'सांप ज़हरीले नहीं थे', Elvish Yadav के तर्क पर SC ने लगाई फटकार