KBC में पहुंचीं शोले की 'बसंती', अमिताभ बच्चन के सामने बोलीं- जो डर गया..समझो मर गया

Published : Oct 13, 2021, 04:03 PM IST
KBC में पहुंचीं शोले की 'बसंती', अमिताभ बच्चन के सामने बोलीं- जो डर गया..समझो मर गया

सार

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सेट पर जल्द ही शोले (Sholay) की बसंती यानी हेमा मालिनी (Hema Malini) नजर आने वाली हैं। इस हफ्ते शानदार शुक्रवार एप‍िसोड में शोले की टीम केबीसी के सेट पर पहुंचने वाली है। इस दौरान जय और बसंती (अमिताभ-हेमा मालिनी) की जोड़ी एक बार फिर 'शोले' की यादें ताजा करते नजर आएंगे। 

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सेट पर जल्द ही शोले (Sholay) की बसंती यानी हेमा मालिनी (Hema Malini) नजर आने वाली हैं। इस हफ्ते शानदार शुक्रवार एप‍िसोड में शोले की टीम केबीसी के सेट पर पहुंचने वाली है। इस दौरान जय और बसंती (अमिताभ-हेमा मालिनी) की जोड़ी एक बार फिर 'शोले' की यादें ताजा करते नजर आएंगे। सोनी चैनल ने हाल ही में एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर हेमा मालिनी और डायरेक्टर रमेश सिप्पी बैठे दिख रहे हैं।

 

वीड‍ियो में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी गब्बर सिंह के डायलॉग बोलते दिखे।अमिताभ कहते हैं- अरे ओ सांभा! कितने लोग थे, तभी हेमा मालिनी कहती हैं- जो डर गया..समझो मर गया। ये डायलॉग बोलने के साथ ही हेमा मालिनी फिल्म में गब्बर के उस सीन को रीक्रिएट करते हुए थूकने की एक्ट‍िंग भी करती हैं। ये देख कर हेमा मालिनी और अमिताभ दोनों हंस पड़ते हैं। 

 

1975 में रिलीज फिल्म शोले बॉलीवुड की उन आइकॉनिक फिल्मों में शामिल है, जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे। इस मूवी का डायरेक्शन रमेश सिप्पी ने किया था। फिल्म में हेमा ने बसंती, जबकि अमिताभ ने जय का किरदार निभाया था। वहीं धर्मेंद्र वीरू बने थे तो जया बच्चन ने राधा का रोल किया था। अमजद खान गब्बर के किरदार में तो संजीव कुमार ने ठाकुर का रोल निभाया था। फिल्म के हर एक कैरेक्टर का नाम आज भी लोगों को मुंहजुबानी याद है।

ये सेलेब्स पहुंचे केबीसी में : 
बता दें कि केबीसी के सीजन 13 में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो चुके हैं। पिछले हफ्ते रितेश देशमुख जहां अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे थे, वहीं उससे पहले जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी हॉट सीट पर बैठे नजर आए थे। केबीसी में सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि क्रिकेटर भी आ चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले टीम इंडिया के कैप्टन रहे सौरव गांगुली और ओपनर वीरेंद्र सहवाग यहां पहुंचे थे। इस दौरान सहवाग और दादा ने अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती-मजाक किया था। 
 

ये भी पढ़ें- 

बिन मेकअप ऐसी दिखती है आंख मारने वाली लड़की, इन 10 हीरोइनों को भी पहचानने में खा जाएंगे धोखा : PHOTOS

बीमार पत्नी की देखभाल करने के बजाए उसे अकेला तड़पता छोड़ गया था ये एक्टर, लाइफ में की इतनी शादियां

करीना कपूर ने लगाया ढेर सारा मेकअप कि बदल गई चेहरे की रंगत, गुलाबी कपड़ों में यहां आई नजर, ये भी दिखे

ऐसा क्या किया था अभिषेक बच्चन ने कि भड़क गई थी ऐश्वर्या राय, फिर बेडरूम की जगह यहां गुजरी थी 2 रात

मनोज तिवारी को छोड़ अब इस शख्स को डेट कर रही उनकी तलाकशुदा पत्नी, शेयर की रोमांटिक PHOTO

काजोल बिना मेकअप ही पहुंची सप्तमी की पूजा करने, गुलाबी साड़ी में दिखी हैरान-परेशान, सास भी थी साथ

बिना मेकअप जाह्नवी कपूर दिखती है ऐसी, अनन्या पांडे से सारा तक को भी इस हालत में पहचानना मुश्किल

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?