
मुंबई. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati)को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। ये शो अपने एक हजार एपिसोड पूरे करने वाला है। इस मौके पर शो में बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) और नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगी। वहीं, पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan)वीडियो कॉल के जरिए शो से जुड़ेगी। आपको बता दें कि मेकर्स ने इससे जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें घर की तीनों महिलाओं मिलकर बिग बी पोल खोलती नजर आएंगी। इतना ही नहीं अपनी पोल खुलती देख बिग बी की बोलती भी बंद हो जाती है। बता दें कि इस शो का प्रसारण 3 दिसंबर को किया जाएगा।
केबीसी का स्पेशल एपिसोड
केबीसी के 1000 एपिसोड पूरे होने की खुशी में स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसके लिए मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें श्वेता और नव्या, अमिताभ बच्चन के कुछ सीक्रेट बताती नजर आ रही है। साथ ही पहली बार जया बच्चन वीडियो कॉल के जरिए क्विज शो में शामिल होंगी। प्रोमो में जया, बिग बी की कॉल रिसीव न करने की आदत की शिकायत करती हैं। ऐसे में अमिताभ इसके लिए खराब इंटरनेट कनेक्शन को जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन, बेटी श्वेता उनकी पोल खोल देती हैं। वो कहती हैं- सोशल मीडिया पर फोटो लगाएंगे, ट्वीट करेंगे, तो इंटरनेट कनेक्शन ठीक है। बेटी के इतना कहते ही बिग बी की बोलती बंद हो जाती है।
नातिन ने भी किया नाना से सवाल
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी अपने नाना से सवाल करती नजर आ रही है। वो पूछती है कि जब हम पार्लर से आते है तो आप हमें कहते है कि हम अच्छे लग रहे हैं तो क्या सच होता या फिर...। जब बिग बी तीनों के बीच घिर जाते हैं तो कहते हैं- अरे यार। ये सुनते ही दर्शक ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं। बता दें कि इस एपिसोड की शूटिंग हाल ही में हुई। इससे जुड़ी फोटोज भी बिग बी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा था- बेटियां सबसे अच्छी होती हैं। इस पर नव्या ने कमेंट करते हुए लिखा था- लव यू।
ये भी पढ़ें -
Wedding Album: TV शो में देवर-भाभी का रोल करने वाले Neil Bhatt- Aishwarya Sharma बने पति-पत्नी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।