
मुंबई. पॉपुलर सीरियल में शुमार 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (pooja banerjee) के घर जल्द ही खुशियों की किलकारियां गूंजने वाली है। पूजा बनर्जी जल्दी ही मां बनने वाली है। इसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया है। पूजा बनर्जी ने बताया है कि उनका ये दूसरा महीना चल रहा है। मार्च 2022 को वो अपनी पहली बच्ची को जन्म देंगी। पूजा और उनका पूरा परिवार बेहद ही खुश है। पूजा बनर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया कि शूटिंग पर निकलने से पहले मुझे ऐसा लगा कि कुछ ठीक नहीं है, तो मैंने टेस्ट कराया। जब मेरे हाथ में रिपोर्ट आई तो उसमें लिखा था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। खुशी के मारे मैंने अपने पति संदीप को कॉल किया। संदीप से कहा कि मुझे लेने आ जाए, क्योंकि मैं ये गुड न्यूज फोन पर नहीं दे सकती। संदीप को जब मैंने मिलकर इसके बारे में बताया तो वो इतने खुश हो गए कि डांस करने लगे।
बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर
पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीर भी शेयर की है। स्विम सूट पहने पूजा बनर्जी के बेबी बंप पर उनके पति संदीप हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे की फैली खुशी को साफ देखा जा सकता है।
बेटी की चाहत है पूजा बनर्जी को
पूजा ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वो और संदीप एक बेटी चाहते हैं। कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं उसे तैयार करना चाहती हूं और सुन्दर स्विमिंग कॉस्टयूम पहनाउंगी।' प्रेग्नेसी को लेकर पूजा ने यह भी बताया कि संदीप और मैं 2020 में कंसीव करना चाहते थे, लेकिन 2019 में नच बलिये के दौरान मेरे साथ एक एक्सीडेंट हो गया था और फिर इस प्लान को होल्ड करना पड़ा। लेकिन अब दोनों बिल्कुल तैयार हैं।
सीरियल से दूर होंगी बनर्जी
पूजा कुमकुम भाग्य से ब्रेक लेना चाहती हैं। पूजा ने बताया कि वो कुछ महीनों से शो छोड़ने का प्लान कर रही थीं। मैंने प्रेग्नेंसी के बाद मेकर्स को कहा कि उन्हें रिलीज कर दें। हालांकि, उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे शो पर रखना चाहते हैं।
फैन्स को होगी निराशा
पूजा अपनी प्रेग्नेसी पीरियड को इंज्वाय करना चाहती हैं। ऐसे में वो कुछ वक्त बाद शो से दूर हो जाएंगी। ये उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर हो सकती है। लेकिन गुड न्यूज के आगे ये कुछ भी नहीं है।
करन मेहरा-निशा रावल के बाद कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस ने तोड़ी सगाई, कहा- वजह नहीं बता सकती
Katrina Kaif का जोक सुन सीरियस हो गए Salman Khan, आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कह दिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।