
मुंबई. 2020 में एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही है। इस साल तो कई ऐसे रिश्तों में दरार आ गई, जिसके बारे में कभी किसी ने भी नहीं सोचा था। कुछ महीने पहले ही टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी रित्विक धनजानी (rithvik dhanjani) और आशा नेगी (asha negi) के रिश्ते में दरार आई थी। अब एक और कपल का रिश्ता टूट गया है। टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा (mann kee awaaz pratigya) फेम पूजा गौर (pooja gor) ने ब्वॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा (raj singh arora) के साथ पब्लिकली अपने ब्रेकअप की खबर दी है। पूजा के इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि पूजा ने पिल्म केदारनाथ में सारा अली खान की बड़ी बहन कारोल प्ले किया था।
पूजा गौर पिछले 10 साल से राज सिंह अरोड़ा को डेट कर रही थी। पिछले साल भी दोनों के बीच कुछ अनबन की खबरें सामने आई थी। उस समय दोनों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया था। पूजा ने एक पोस्ट में लिखा- 2020 में कई बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ अच्छे हुए तो कुछ बुरे। बीते कुछ महीने से मेरे और राज के रिश्ते को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपना समय लेना चाहती थी। मैंने और राज ने अलग होने का फैसला ले लिया है।
पूजा ने आगे लिखा- भले ही जिंदगी में हमारे रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन हमारे अंदर एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान जीवनभर के लिए है। मैं हमेशा उनके भले के बारे में ही सोचूंगी। क्योंकि उनका मेरी जिंदगी में महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है। मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। हम हमेशा दोस्त रहेंगे और यह कभी नहीं बदलेगा। इस बारे में बात करने के लिए काफी समय और साहस जुटाना पड़ा है। फिलहाल मैं बस यही कहना चाहती हूं। इस वक्त हमारी प्राइवेसी को समझने और उसका सम्मान करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा और राज की पहली मुलाकात सुपर नेचुरल ड्रामा कोई आने को है (2009) के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। शुरुआत में पूजा के फैमिली मेंबर्स इस रिश्ते से खुश नहीं थे। हालांकि, बाद में सब मान गए थे। ताजा हालात की बात करें तो पूजा ने सोशल मीडिया से राज के साथ वाली ज्यादातर फोटो हटा दी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।