पायल रोहतगी के साथ सात फेरे लेंगे संग्राम सिंह, कंगना के शो Lock Upp में किया प्रपोज

Published : Apr 26, 2022, 09:44 PM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 09:58 PM IST
पायल रोहतगी के साथ सात फेरे लेंगे संग्राम सिंह, कंगना के शो Lock Upp में किया प्रपोज

सार

कंगना रनौत के शो लॉक अप (Lock upp) में संग्राम सिंह की एंट्री हुई है। पायल रोहतगी के साथ वो पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं। लेकिन अब ये रिश्ता शादी के बंधन में बंधने वाला है। 

मुंबई. पायल रोहतगी (Payal rohtagi ) पिछले काफी वक्त से दुल्हन बनने का सपना देख रही हैं। उनका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। उनके बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह (sangram singh) ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। शो में जैसे ही संग्राम सिंह की एंट्री हुई पायल के खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। भारती पहलवान और एक्टर ने लॉकअप में मौजूद सभी कंटेस्टेंट का दिल जीत लिया। 

लेकिन पायल उस वक्त हैरान रह गई जब सभी घरवालों के सामने उन्होंने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। मेकर्स ने शो का टीजर जारी किया है। जिसमें एक्टर पायल को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। संग्राम कहते हैं इसमें से आधे लड़की वालों की तरफ से आएंगे आधे लड़के वालों की तरफ से। जिस पर वहां मौजूद कंटेस्टेंट अपनी अपनी च्वाइंस बताते हैं कि वो किधर से आएंगे। जिस पर पायल हंसने लगती हैं।

पायल संग्राम के प्रपोजल को करती हैं स्वीकार

संग्राम सिंह पायल की तरफ मुखातिब होकर कहते हैं कि ये लॉकअप खत्म कर लो फिर हम शादी करेंगे। जिस पर पायल कहती हैं कि तुम श्योर हो। जिस पर संग्राम हां में सिर हिलाते हैं। जिसके बाद सभी उन्हें बधाई देने लगते हैं। फिर संग्राम बोलते हैं कि  इतनी धाकड़, इतनी स्ट्रॉन्ग, इतनी इंडिपेंडेंट और इतनी मजबूत लड़की को मैं छोड़ना नहीं चाहता। मैं इसके साथ पूरी जिंदगी लॉक इन होना चाहता हूं। आप भी देखिए ये वीडियो

शहनाई बजने का इंतजार कर रहे फैंस

बता दें कि  12 साल से संग्राम सिंह पायल रोहतगी एक दूसरे के साथ हैं। दोनों की मुलाकात एक रिएलिटी शो में हुई थी। यहां उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। इसके बाद वो बाहर भी अपने रिश्ते को जारी रखते हुए लड़ते झगड़ते दिखाई दिए। अब जाकर दोनों अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। इनके चाहनेवालों को लॉकअप खत्म होने का इंतजार है, ताकि वो अपने फेवरेट कपल को शादी के लिबास में देख सकें।

और पढ़ें:

'दयाबेन' ने जब ब्रालेट-मिनी स्कर्ट पहन दिखाया ग्लैमरस डांस, VIDEO से नहीं हटेंगी निगाहें

टीवी शो में शाहरुख खान और काजोल की दिखेगी जोड़ी, जानें किस रोल में नजर आएंगे ये रील लाइफ के ये कपल

Kiara Advani Breakup: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप की खबर के बीच ये क्या बोल दीं कियारा आडवाणी


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50 का कॉन्सेप्ट क्या, 1 फरवरी को शुरू होने वाले शो के कितने कंटेस्टेंट्स फाइनल?
Govinda को छोड़िए, उनके भांजे की हो रही 11 साल बाद वापसी, इस धांसू वेब सीरीज में आएंगे नज़र