'दयाबेन' ने जब ब्रालेट-मिनी स्कर्ट पहन दिखाया ग्लैमरस डांस, Video से नहीं हटेंगी निगाहें

Published : Apr 26, 2022, 08:06 PM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 08:15 PM IST
'दयाबेन' ने जब ब्रालेट-मिनी स्कर्ट पहन दिखाया ग्लैमरस डांस, Video से नहीं हटेंगी निगाहें

सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन घर-घर में मशहूर हैं। सीधा पल्ला की साड़ी में नजर आने वाली दयाबेन को बहुत कम लोगों ने मिनी स्कर्ट में देखा है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई.  दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) हर घर की फेवरेट किरदार हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो से वो लंबे वक्त से दूर हैं। लेकिन अभी भी फैंस को उनके आने का इंतजार हैं। इतना ही नहीं मेकर्स भी उनके बदले किसी और को दयाबेन बनाकर लाने से गुरेज कर रही हैं। टिपिकल गुजराती बहू के किरदार में नजर आने वाली दिशा वकानी को लोग इतना प्यार करते हैं कि उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है। 

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो संस्कारी बहू या पत्नी के किरदार में नहीं बल्कि ग्लैमरस लड़की बनी नजर आ रही हैं। दिशा वकानी पहले की म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। जिसमें वो काफी ग्लैमरस आउटफिट पहना करती थीं। वायरल हो रहे डांस वीडियो में वो ब्लू बैकलेस ब्रालेट और मिनी स्कर्ट में लोगों को दीवाना बनाती दिखाई दे रही हैं। वो भिंगरी गा भिंगरी गाने पर सेंसुअल डांस करती दिख रही हैं।

ग्लैमरस लुक में तहलका मचाया दयाबेन ने

'टप्पू की मां' का यह वीडियो हाल का नहीं बल्कि काफी पुराना है।जी, हां दिशा वकानी का यह वीडियो साल 2015 का है।  इस वीडियो में वो काफी स्लिम लग रही हैं।उन्होंने ब्लू आउटफिट के साथ हाई पोनी टेल बांध रखा है। हैवी मेकअप में वो खूबसूरत लग रही हैं।उनके बोल्ड डांस मूव्स को देख लोग अपना दिल हार रहे हैं। इस गाने को वैशाली सामंत ने गया है। 

फैंस कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट

इस गाने को देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट यूट्यूब वीडियो पर किए हैं। करीब 20 लाख व्यूज मिल चुके इस गाने को देख एक यूजर ने लिखा,'टप्पू,जेठा और बाबूजी शॉक्ड दया रॉक।'एक ने लिखा,'जब जेठालाल शहर से बाहर होते हैं।' एक ने लिखा, 'इसके बाद तो टप्पू के पापा जी बबीता जी को भूल जाएंगे।'

और पढ़ें:

टीवी शो में शाहरुख खान और काजोल की दिखेगी जोड़ी, जानें किस रोल में नजर आएंगे ये रील लाइफ के ये कपल

Kiara Advani Breakup: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप की खबर के बीच ये क्या बोल दीं कियारा आडवाणी

शम्मी कपूर का एक दो नहीं बल्कि 6 अभिनेत्रियों के लिए धड़का था दिल, बेटे आदित्य ने पापा को लेकर खोले कई राज

सलमान खान की हीरोइन बनने के लिए Sonakshi Sinha को घटाने पड़े थे 30kg, जानें 'दबंग' गर्ल की Fat to Fit जर्नी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 19 Grand Finale OTT पर कहां कितने बजे देखें, कितनी है प्राइज मनी, यहां जानिए सबकुछ
कोर्ट मैरिज के 2 महीने बाद सारा खान ने हिंदू रीति रिवाज से की दूसरी शादी, बनी 'रामायण' के लक्ष्मण की बहू