- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शम्मी कपूर का एक दो नहीं बल्कि 6 अभिनेत्रियों के लिए धड़का था दिल, बेटे आदित्य ने पापा को लेकर खोले कई राज
शम्मी कपूर का एक दो नहीं बल्कि 6 अभिनेत्रियों के लिए धड़का था दिल, बेटे आदित्य ने पापा को लेकर खोले कई राज
मुंबई. शमशेर राज कपूर जिन्हे पूरी दुनिया शम्मी कपूर ( (Shammi Kapoor) के नाम से जानती है, उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें आदित्य राज कपूर ने बताई है। पापा के बारे में निर्देशक,लेखक और एक्टर आदित्य राज कपूर (Aditya Raj Kapoor) ने कई राज खोले हैं। गीता बाली के साथ मोहब्बत से लेकर नीला देवी (Neila Devi) से शादी तक की जर्नी उन्होंने दुनिया के सामने रखी है। आइए नीचे देखते हैं आदित्य राज कपूर ने क्या-क्या बताया...

शम्मी कपूर और गीता बाली एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। दोनों की शादी हुई और दो बच्चे भी हुए। आदित्य राज कपूर और कंचन। लेकिन गीता बाली बहुत जल्द इस दुनिया को अलविदा कह गईं। गीता के जाने के बाद शम्मी कपूर पूरी तरह टूट गए थे। लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने दूसरी शादी की।
आदित्य राज कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि हमें बिना बताए ही पापा शम्मी कपूर ने दूसरी शादी कर लीं। वो नीला देवी (Neila Devi) के साथ सात फेरे लिए। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि पापा की शादी सुबह हुई थी और शाम को उन्होंने बोला कि नीला देवी तुम्हारी मां हैं।
13 साल के आदित्य को जब पापा ने कहा कि ये दूसरी मां है तो उन्होंने बताया कि उस वक्त हमें बिल्कुल बुरा नहीं लगा। ना ही मन में कोई कड़वाहट थी। बस आगे बढ़कर नीला देवी को गले लगा लिया। मैं और कंचन खुश थे कि हमें नई मां मिल गई।
आदित्य ने बताया कि उनकी दूसरी मां नीला देवी भी बहुत प्यारी थी। वो हमारी खातिर अपना बच्चा पैदा नहीं करने फैसला किया। उन्होंने बताया कि शम्मी जैसे क्रेजी इंसान और दो बच्चों को पालना आसान नहीं था।
नूतन के साथ अफेयर के सवाल के बारे में आदित्य ने बताया कि हां ये बात मैं जानता हूं लेकिन ये बात मेरे माता-पिता के शादी के पहले की है। दोनों उस वक्त जवान थे।
नादिरा के साथ शम्मी कपूर के अफेयर के सवाल पर आदित्य राज कपूर ने बताया कि पापा की उनसे मुलाकात श्रीलंका में हुई थी। मुझे लगता है कि दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस नहीं थे।मेरे पिता उस समय काफी यंग थे और कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे।आदित्य ने बताया कि मुझे नहीं लगता है कि मेरे पिताजी गलत थे उनकी प्रॉयरिटी हम थे। लेकिन मुमताज जी भी गलत नहीं थी। वो अपने करियर में कुछ बड़ा करने को तैयार हो रही थीं।
गीता बाली के निधन के बाद शम्मी कपूर टूट गए थे। उन्हें चिंता सता रही थी कि उनके बच्चों की देखभाल कौन करेगा। इस बीच उन्हें उस वक्त की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज से मोहब्बत हो गई। शम्मी चाहते थे कि अभिनेत्री उनसे शादी कर लें और उनके बच्चों को संभालें। लेकिन मुमताज को अपना करियर छोड़ना मंजूर नहीं था।
गीता बाली के निधन के बाद मुमताज शम्मी की जिंदगी में आईं। इसके बाद एक और महिला उनके जीवन में शामिल हुईं। वो थी बीना रमानी जो एक मशहूर लेखक हैं। आदित्य राज कपूर ने बताया कि शम्मी कपूर जी का रिश्ता बीना जी के साथ संक्षिप्त और औपचारिक रहा। उस वक्त दो बच्चों के साथ विधुर होना अच्छी बात नहीं थी। हालांकि आज के वक्त में ऐसा नहीं है। इसके बाद शम्मी कपूर की मुलाकात नीला देवी से हुई। उन्होंने अंतिम वक्त तक अपने पति का साथ दिया।
और पढ़ें:
Shahrukh Khan ने Mannat के नए नेम प्लेट पर खर्च किए इतने लाख, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।