वायरल हो रही रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी के मौत की खबर, भतीजे ने बताई सच्चाई

Published : May 03, 2020, 06:49 PM IST
वायरल हो रही रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी के मौत की खबर, भतीजे ने बताई सच्चाई

सार

रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रविवार को दिनभर उनके निधन की अफवाह चलती रही।

मुंबई। रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रविवार को दिनभर उनके निधन की अफवाह चलती रही। इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने एक ट्वीट करते हुए अरविंद त्रिवेदी के सकुशल होने की जानकारी दी और इस तरह की झूठी खबरें और अफवाह नहीं फैलाने की लोगों से अपील की।

कौस्तुभ ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। आप सभी से अपील है कि इस तरह की फर्जी खबरें न फैलाएं। धन्यवाद।' 

इससे पहले रविवार दोपहर करीब 2 बजे अरविंद त्रिवेदी ने एक ट्वीट करते हुए 'श्रीकृष्ण' सीरियल में कृष्ण का करिदार निभाने वाले सर्वदमन बनर्जी का सोशल मीडिया पर स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'जय श्री कृष्णा ।।। स्वागत है आपका'।

अरविंद त्रिवेदी के इस ट्वीट पर सर्वदमन बनर्जी ने रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा-अरविंद जी जय श्री कृष्णा। आप से प्रेरित होकर और देशवासियों के साथ जुड़ने के लिए ट्विटर ज्वॉइन किया है। 

बता दें कि 81 साल के अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में भले ही रावण का किरदार निभाया हो, लेकिन रियल लाइफ में वो भगवान राम के बड़े भक्त हैं। 8 नवंबर, 1938 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में जन्मे अरविंद त्रिवेदी अब मुंबई में रहते हैं। उन्होंने पास के ही एक गांव में राम मंदिर बनवाया है और वो यहां पूजा भी करते हैं। अरविंद त्रिवेदी अब काफी बुजुर्ग हो चुके हैं और ज्यादातर समय घर पर ही रहते हैं। उनके चेहरे में इतना बदलाव आ चुका है कि कई बार उन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahhi Vij का नदीम नादज़ से अफेयर? Ex हसबैंड Jay Bhanushali का चौंकाने वाला रिएक्शन
Prashant Tamang Dies: कौन थे प्रशांत तमांग, पत्नी-बेटी के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए?