
मुंबई। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टें रहे राहुल वैद्य ने टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार से शादी की है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटो या वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल वैद्य पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए रिक्शा चलाने को भी तैयार हो जाते हैं। इसके बाद दिशा परमार शान के साथ रिक्शा पर बैठती हैं और राहुल वैद्य उसे खींचने लगते हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का गाना 'ये लो जी सनम हम आ गए' सुनाई दे रहा है।
बिग बॉस के घर में राहुल ने किया था प्रपोज :
राहुल और दिशा की शादी में टीवी इंडस्ट्री से कई लोग पहुंचे थे। इनमें श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबूल, अली गोनी और जैस्मिन भसीन शामिल हैं। राहुल वैद्य ने नेशनल टीवी पर दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था। दरअसल, दोनों बिग बॉस के घर में थे तभी राहुल ने दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। राहुल ने दिशा को प्रपोज करने के लिए 11 नवंबर का दिन चुना था और उसी दिन दिशा का बर्थडे था।
जुलाई, 2021 में हुई राहुल-दिशा की शादी :
राहुल और दिशा ने 6 जुलाई को अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें लिखा था- अपने परिवारवालों की दुआओं के साथ, हम इस स्पेशल मोमेंट को आपके साथ शेयर करने के लिए काफी खुश हैं। इसमें लिखा था कि हम आपको बताने के लिए काफी उत्साहित हैं कि हमारी शादी 16 जुलाई को होगी। हम साथ में प्यार और एकजुटता के इस नए चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। कपल की ग्रैंड शादी काफी सुर्खियों में रही थी और इसमें टीवी के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इनकी शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
Roundup 2021: साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का रहा जलवा, Salman Khan-Akshay Kumar को भी पछाड़ा
पाई-पाई को मोहताज हुए Mahabharat के 'भीम', गुजारा करने तक नहीं है पैसे, सुनाई अपनी दुख भरी दास्तां
होने वाली बहू Alia Bhatt संग तो Neetu Singh ने मनाया क्रिसमस लेकिन अपनी फैमिली के जश्न से रही गायब
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।