Mrunal Thakur ने किया खुलासा, आखिर क्यों वे फिल्म Jersey की शूटिंग के दौरान रहती थी डरी-डरी

Published : Dec 26, 2021, 08:58 AM IST
Mrunal Thakur ने किया खुलासा, आखिर क्यों वे फिल्म Jersey की शूटिंग के दौरान रहती थी डरी-डरी

सार

कॉमेडियन कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा शो में बीती रात  फिल्म जर्सी का प्रमोशन करने शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पहुंचे थे। शो के दौरान मृणाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। 

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में बीती रात  फिल्म जर्सी (Jersey) का प्रमोशन करने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) पहुंचे थे। शो के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। इस दौरान मृणाल ठाकुर ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो किस चीज से सबसे ज्यादा डर रही थीं।  मृणाल ने बताया कि एक टीवी सीरियल में एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक्टर को जोर से चांटा लगा दिया, जिसपर एक्टर नाराज हो गया था और उसने भी उन्हें चांटा जड़ दिया। मृणाल ने बताया कि वो सीन उनके दिमाग में बैठ गया था, इसलिए जब फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें शाहिद को चांटा मारना था तो वो बहुत ज्यादा डर गई थी। शो के दौरान कपिल शर्मा ने शाहिद कपूर से भी मजेदार सवाल किए। आपको बता दें कि फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


शाहीद कपूर ने बताया एक्सपीरियंस
 शो के दौरान कपिल शर्मा ने शाहिद कपूर से सवाल किया कि शादी के बाद वो कितना बदल गए हैं। शाहिद ने जवाब दिया कि शादी के पहले वह स्टार थे। वहीं, शादी के बाद वो गरीब लाचार हो गए हैं जो बीवी और बच्चे कह दें वही वो करते हैं।  बता दें कि हाल ही में फिल्म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। बता दें कि जर्सी फिल्म के जरिए शाहिद कपूर करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इससे पहले वो कबीर सिंह में नजर आए थे, जिसमें उनकी हीरोइन कियारा आडवाणी थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक सनकी आशिक का रोल निभाया था। कबीर सिंह सुपरहिट हुई थी।


ऐसी है फिल्म की कहानी 
जर्सी तेलुगु की ही एक सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसका 6 साल का बेटा है। वो आदमी फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि वो इसके अलावा कुछ और काम नहीं कर सकता है। वो अपने ही घर में आर्थिक तंगी से जूझता है। फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर गौतम ने किया है।

 

ये भी पढ़ें-
Salman Khan-Katrina Kaif और इन स्टार्स की क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों ने किया हंगामा, इस मूवी ने गाड़े झंडे

कभी Shilpa Shetty की गोद में तो कभी हाथ छुड़ा कर भागती दिखी नन्हीं समीशा, वायरल हो रहीं मां बेटी की Cute Photo

करीना कपूर फैमिली के साथ Christmas मनाने पहुंचीं अमृता के घर, बेटे अरहान के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मलाइका

आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद पहली बार Suhana Khan आईं नजर, दोस्तों संग किया नाइट आउट, वायरल हो रही तस्वीरें

Rohman Shawl से पहले इन 10 से इश्क फरमा चुकी है Sushmita Sen, किसी के साथ भी नहीं टिक पाया रिश्ता

आज आलीशान बंगले में रहने वाले Anil Kapoor कभी रहते थे गैराज में, इनकी छोड़ी फिल्मों से ऐसे बने स्टार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार