
एंटरटेनमेंट डेस्क. स्टैंडअप कॉमेडी के दिग्गज कलाकार राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की प्रेयर मीट नई दिल्ली में नहीं, बल्कि मुंबई में होगी। परिवार की ओर से इसे लेकर एक पत्र जारी किया है, जिसके मुताबिक़ यह प्रार्थना सभा मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर के मंडपम हाल में रखी गई है। रवीवार को शाम 4 से 6 बजे के बीच होने जा रही इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के जुटने की संभावना है, जिनमें राजू के सबसे चहेते स्टार अमिताभ बच्चन, खास दोस्त कपिल शर्मा जैसे सेलेब्स शामिल हो सकते हैं।
क्या लिखा परिवार ने पत्र में
परिवार की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है, "कल तक जो सबको हंसाते थे, आज वह हमें रुलाकर चले गए। श्री राजू श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से कला जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि महान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर मोक्ष, अमरत्व एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की धैर्य शक्ति प्रदान करें। उनकी स्मृति को वंदन करते एवं श्रद्धा सुमन अर्पण हेतु श्रद्धांजलि सभा, रविवार, 25 सितम्बर 2022, सायं 4 से 6 बजे, स्थान- मंडपम हॉल, इस्कॉन मंदिर, जुहू, मुंबई।" इसके आगे शोकाकुल में राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव, बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ समस्त श्रीवास्तव परिवार एवं मित्रगण लिखा हुआ है।
मुंबई जाएंगी राजू की पत्नी
रिपोर्ट्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव प्रार्थना सभा के लिए मुंबई जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि वे 24 सितम्बर को ही बेटी और बेटे के साथ फ्लाइट से मुंबई पहुंच सकती हैं। चूंकि राजू श्रीवास्तव का पूरा काम मुंबई से ही चलता था, इसलिए परिवार को उनकी प्रार्थना सभा मुंबई में ही रखने का विचार आया। इससे मुंबई में रहने वाले उनके सहकर्मी और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि राजू के परिवार में इसे लेकर काफी डिस्कशन हुआ। क्योंकि फिलहाल उनकी पत्नी के लिए यात्रा करना आसान नहीं था। हालांकि, अब सब कुछ तय हो गया है।
21 सितम्बर को हुआ राजू का निधन
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां एंजियोप्लास्टी होने के बाद से उन्हें अंतिम सांस तक होश नहीं आया था। 21 सितम्बर को सुबह लगभग 10:30 बजे उनका निधन हो गया।
और पढ़ें...
इस हीरोइन के चक्कर में हुई थी देश की सबसे भयावह हत्या, लाश के सैकड़ों टुकड़े कर मिटाए गए थे सबूत
कौन आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे, जिन्होंने उम्र में 12 साल छोटी आयरा से कर ली सगाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।