
मुंबई। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) में निषाद राज (Nishad Raj) का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पांड्या (Chandrakant Pandya) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सीरियल में सीता का रोल निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर चंद्रकांत की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा अरुण गोविल और सुनील लहरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
बता दें कि चंद्रकांत पंड्या को लोग प्यार से 'बबला' नाम से भी बुलाते थे। चंद्रकांत का जन्म 1 जनवरी, 1946 को गुजरात में बनासकांठा जिले के भीलडी गांव में हुआ था। इनके पिता बिजनेसमैन थे जो काम की तलाश में मुंबई आकर बस गए थे। चंद्रकांत का बचपन मुंबई में बीता। उन्होंने मुंबई से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। 'रामायण' के अलावा चंद्रकांत कई और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में चंद्रकांत के सबसे बेस्ट फ्रेंड शोले फिल्म के गब्बर सिंह यानी अमजद खान थे।
कॉलेज के दिनों में करते थे ड्रामा :
चंद्रकांत और अमजद खान ने साथ में कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी। कॉलेज के दिनों से ही इन्हें एक्टिंग का शौक था, इसलिए कई थिएटर और ड्रामा में पार्टिसिपेट करने लगे थे। अरविंद त्रिवेदी के साथ भी इन्होंने कई बार थिएटर किया। यहीं से बाद में इन्हें एक गुजराती फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। हालांकि, चंद्रकांत को सही मायनों में पहचान रामायण में 'निषाद राज' के रोल से ही मिली थी।
इन सीरियल में दिखे चंद्रकांत :
चंद्रकांत पांड्या ने 'रामायण' के अलावा करीब 100 से ज्यादा हिंदी और गुजराती फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। इनमें 'विक्रम बेताल', 'सम्पूर्ण महाभारत', 'होते होते प्यार हो गया', 'तेजा', 'माहियार की चुंडी', 'सेठ जगदंशा', 'भादर तारा वहता पानी', 'सोनबाई की चुंडी' और 'पाटली परमार' प्रमुख हैं।
ये भी पढ़ें-
कार के अंदर से ही कैमरे को घूरता दिखा करीना कपूर का छोटा बेटा, इस बार मां नहीं इनकी गोद में आया नजर
जब सिर्फ टॉवल पहनकर डांस करने काजोल को किया गया था मजबूर, न चाहते हुए भी करना पड़ा था वो काम
टाइट कपड़ों में दिखे करीना कपूर के मोटे-मोटे हाथ, चाय पीते घर के बाहर स्टाइल मारती आई नजर, PHOTOS
बिना मेकअप बदली मलाइका अरोड़ा के चेहरे की रंगत, आंखों में उदासी लिए आधी रात यहां आई नजर, ये भी दिखे
आखिर ऐसा क्या हुआ काजोल सरेआम लड़ भिड़ी बहन से, बेटियों को झगड़ता देख मां को उठाना पड़ा ऐसा कदम
शादीशुदा सनी देओल पत्नी को विदेश छोड़ इस हीरोइन से लड़ा रहे थे इश्क, पोल खुलते ही मचा था हंगामा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।